Big action against Bangladeshi intruders across Gujarat

गुजरातभर में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 से अधिक हिरासत में लिए गए

गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी की चेतावनी- घुसपैठियों को पनाह देनेवालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई

अहमदाबाद । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद गुजरात समेत देशभर सुरक्षा एजंसियां हरकत में आ गई हैं। एक ओर जहां केन्द्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर घुसपैठियों के खिलाफ भी स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत गुजरात में अब तक करीब एक हजार जितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लेकर उन्हें डिपोर्ट करने की कार्यवाही तेज कर दी है। बीती रात अहमदाबाद और सूरत में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर सैंकड़ों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के चंडोला तालाब क्षेत्र से पुलिस ने एक ही रात में 890 जितने बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में ले लिया। जिसमें 436 पुरुष, 240 महिला और 214 बच्चे शामिल हैं। जबकि सूरत से 132 घुसपैठिये हिरासत में लिए गए हैं। जिसमें 88 पुरुष और 44 महिला शामिल हैं। घुसपैठियों की तलाश में सूरत पुलिस ने शहर के ऊन, सचिन, लिंबायत, लालगेट, सलाबतपुरा इत्यादि क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
घुसपैठियों को लेकर गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने बड़ी चेतावनी दी है। हर्ष संघवी ने कहा कि घुसपैठियों को पनाह देनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल के फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग अलग जगहों पर जांच की जाएगी। अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 बांग्लादेशी हिरासत में लिए गए हैं। हर्ष संघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजरात में घुसपैठियों के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। बंगाल से फर्जी दस्तावेज के आधार पर बांग्लादेशी घुसपैठिये गुजरात आए थे। जिसमें कई लोग ड्रग्स, ह्युमन ट्रैफिकिंग और अलकायदा के स्लीपर सेल से जुड़े हुए हैं। घुसपैठिये खुद सरैंडर करते हैं तो ठीक वर्ना ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई को तैयार है। हर्ष संघवी ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए अहमदाबाद और सूरत पुलिस को बधाई भी दी।

×
Date : 26 April 2025 Posted By : EDITOR
गुजरातभर में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 से अधिक हिरासत में लिए गए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]