Ban on firecrackers after sound of explosions in Amritsar

अमृतसर में धमाकों की आवाज के बाद पटाखों पर बैन, पूरी रात रहा ब्लैकआउट

अमृतसर में धमाकों की आवाज के बाद पटाखों पर बैन, पूरी रात रहा ब्लैकआउट

पंजाब पुलिस ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द

चंडीगढ़ । पंजाब के अमृतसर में बुधवार देर रात तेज धमाकों की आवाज के बाद प्रशासन ने पटाखों पर बैन लगा दिया है। ये प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया है, साथ ही पंजाब पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।
अमृतसर प्रशासन के जारी पत्र के मुताबिक लोग शादी के मौके या धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पटाखे और आतिशबाजी करते हैं ऐसे पटाखे लोगों में दहशत पैदा करते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति को खतरा पैदा होता है। इसको ध्यान में रखते हुए जिले में पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया दिया गया है। ये बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा।
प्रशासन ने बताया कि भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में किसी भी संकट की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा के तहत मॉक ड्रिल की जा रही है। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब के पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। बता दें कि बुधवार देर रात अमृतसर में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने ब्लैकआउट कर दिया जो पूरी रात लागू रहा। धमाके की आवाज को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि धमाकों की आवाज सुनी, लेकिन हमने मौके पर जाकर जांच की तो कुछ नहीं मिला। सावधानी बरतते हुए ब्लैकआउट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया पहला टी-20 मुकाबला 34 रन से जीता; अभिषेक की फिफ्टी काम नहीं आई UNN: मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के […]

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर चढ़ावा चोरी- ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी; चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार UNN: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों […]