Livingstone dropped from England's ODI and T20 squads

लिविंगस्टन इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम से बाहर

UNN: वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरू होने वाले व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड ने वनडे और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया। लियम लिविंगस्टन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। गुजरात टाइटंस से IPL खेल रहे जोस बटलर भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं, ऐसे में उनका प्लेऑफ मैच खेल पाना मुश्किल है।
हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल टीम का परमानेंट कप्तान बनाए जाने के बाद यह इंग्लैंड की पहली सीरीज है। फिल सॉल्ट को वनडे टीम में मौका नहीं मिला, वे 6 जून से टी-20 सीरीज खेलेंगे।
लियम डॉसन और विल जैक्स की वापसी
लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन को 2022 के बाद पहली बार टी-20 टीम में जगह मिली। फिल सॉल्ट की भी सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम में वापसी हुई। विल जैक्स को दोनों स्क्वॉड में जगह मिली। जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज खेलेंगे, लेकिन इंजरी को ध्यान में रखते हुए उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया। विकेटकीपर जोस बटलर ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार के बाद इंग्लैंड की वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ दी। उनके बाद हैरी ब्रूक को कप्तानी सौंपी गई। बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि, टीम ने उनकी लीडरशिप में 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप जरूर जीता।

×
Date : 14 May 2025 Posted By : EDITOR
लिविंगस्टन इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम से बाहर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]