Pakistan handed over BSF jawan to India

बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा, पूर्णम का परिवार भी पहुंचा

बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा, पूर्णम का परिवार भी पहुंचा

गलती से सीमा पार चला गया था जवान, पाक रेंजर्स ने ले लिया था हिरासत में

अटारी । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल भारत को सौंप दिया। यह प्रत्यर्पण अमृतसर के अटारी स्थित संयुक्त चेक पोस्ट के जरिए शांति पूर्ण ढंग से किया गया। बता दें पूर्णम गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस घटना को लेकर भारत ने तुरंत पाकिस्तान से उच्चस्तरीय संवाद किया और जवान की सुरक्षित वापसी की मांग की थी।
मीडिया रिपोर्ट में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बयान में कहा कि बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को बुधवार सुबह पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट पर भारत को सौंपा दिया। यह हैंडओवर शांति पूर्ण और तय प्रोटोकॉल के तहत किया गया। वहां पूर्णम का परिवार भी मौजूद था।
बता दें कि बीएसएफ के जवान की पत्नी रजनी शॉ गर्भवती हैं। वह अपने पति के पाकिस्तान के कब्जे से छुड़ाने के लिए कई स्तरों पर गुहार लगा रही थीं। आखिरकार भारत सरकार ने डिप्लोमैटिक तरीके के पाकिस्तान से बात की और आखिरकार पाकिस्तान ने पूर्णम कुमार को भारत को सौंप दिया। रजनी ने फिरोजपुर में बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात की थी। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद वह अमृतसर होते हुए अपने बेटे, बहनों और देवर के साथ वापस कोलकाता लौट गई थीं। इससे पहले 5 मई को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हुगली के बीएसएफ जवान के लिए अपनी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता कल्याण बनर्जी परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक जवान अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। बीएसएफ ने अपने जवानों को सीमा पर गश्त के दौरान सतर्क और चौकस रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]