Electricity company's budget of Rs 22966 crore passed

MP: बिजली कंपनी का 22966 करोड़ का बजट पारित

बिजली कंपनी का 22966 करोड़ का बजट पारित

संचालक मंडल की बैठक में लिया गय़ा फैसला, उपभोक्ता सेवाओं पर जोर

इन्दौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा सचिव और कंपनी के चेयरमैन श्री अविनाश लवानिया भोपाल से व अन्य सदस्य वर्चुअल शामिल हुए। इस बैठक में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 कुल 22966 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट रखा गया। बैठक में ऊर्जा सचिव व अन्य सदस्यों ने बजट को अनुमोदित किया। इस अवसर पर ऊर्जा सचिव श्री अविनाश लवानिया ने कहा कि पश्चिम क्षेत्र कंपनी का कार्य अच्छा हैं, स्मार्ट मीटर योजना के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए। इस मौके पर कर्मचारी कल्याण, नई भर्ती प्रकिया, आरडीएसएस और एसएसटीडी के कार्यों, नए बोर्ड सदस्यों के नामांकन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस बजट में 22346 करोड़ राजस्व बजट और 620 करोड़ रूपए कैपेक्स कार्यों के लिए हैं। कुल बजट में से 91 प्रतिशत राशि बिजली खरीदी पर व्यय होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह लॉस घटाने के लिए किए जा रहे प्रयास, उपभोक्ता सेवाओं में वृद्धि, आरडीएसएस के तहत हो रहे कार्यों, ग्रामीण क्षेत्र में मीटरीकरण की योजना, स्मार्ट मीटरीकरण, विभागीय जांच इत्यादि विषय पर विचार रखे। इंदौर के संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, ऊर्जा विभाग के ओएसडी श्री विजय गौर, वित्त विभाग के उपसचिव श्री आरआर मीणा, आईआईएम से डॉ. प्रशांत सालवन, मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंता श्री रवि मिश्रा, श्री एसएल करवाड़िया, मुख्य वित्त अधिकारी श्री अजयपाल सिंह अवास्या, उप निदेशक बजट श्री शोभित सक्सेना, कंपनी सचिव श्रीमती आराधना कुलकर्णी आदि ने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]