Sudha Murthy like Aamir Khan starrer film Sitaare Zameen Par

सुधा मूर्ति को भायी आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, कही बड़ी बात

सुधा मूर्ति को भायी आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, कही बड़ी बात

Mumbai: आमिर खान एक बार फिर दिल जीतने की तैयारी में हैं अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ, जो थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने वाली है. 2007 की उनकी क्लासिक ‘तारे ज़मीन पर’ की ये एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें आमिर के साथ 10 नए डेब्यू करने वाले एक्टर्स भी नज़र आएंगे. फिल्म की कहानी इंस्पायर और इमोशनल करने वाली लग रही है, और ट्रेलर-सॉन्ग्स ने पहले ही अच्छा बज बना दिया है.
रिलीज़ से पहले की हलचल के बीच, समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति हाल ही में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. उन्होंने फिल्म की तारीफ की कि ये एक अहम सामाजिक मुद्दे को बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू जाने वाले अंदाज़ में दिखाती है. सुधा मूर्ति ने ये भी कहा कि ‘सितारे ज़मीन पर’ अपनी कहानी और मैसेज के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.
सुधा मूर्ति ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने ‘सितारे ज़मीन पर’ देखी. ये आमिर खान की फिल्म है और उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है. मुझे लगा ये आंखें खोलने वाली फिल्म है, क्योंकि ज़्यादातर लोग ऐसे बच्चों को ठीक से समझ नहीं पाते. असल में ‘नॉर्मल’ क्या होता है, ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है. ये फिल्म बहुत प्यारी है, इसमें समझ आता है कि ऐसे बच्चे बहुत भावुक और दिल के साफ होते हैं. वो हमेशा मुस्कराते रहते हैं, क्योंकि उनकी सोच बहुत सीधी-सादी होती है. जब कोई और कुछ अच्छा करता है, जो आपने नहीं किया, तब भी आप उसकी खुशी में खुश हो जाते हो.”
सुधा मूर्ति ने आगे कहा, “ऐसे बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, ये फिल्म भी वही दिखाती है. इससे सोच में काफी बदलाव आ सकता है. लोगों को समझना चाहिए कि मानसिक रूप से अलग बच्चों को कभी भी नीचा नहीं देखना चाहिए, बल्कि प्यार और समझ से पेश आना चाहिए.”
आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

×
Date : 10 June 2025 Posted By : EDITOR
सुधा मूर्ति को भायी आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, कही बड़ी बात
News Image

सुधा मूर्ति को भायी आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, कही बड़ी बात

Mumbai: आमिर खान एक बार फिर दिल जीतने की तैयारी में हैं अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के साथ, जो थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने वाली है. 2007 की उनकी क्लासिक 'तारे ज़मीन पर' की ये एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें आमिर के साथ 10 नए डेब्यू करने वाले एक्टर्स भी नज़र आएंगे. फिल्म की कहानी इंस्पायर और इमोशनल करने वाली लग रही है, और ट्रेलर-सॉन्ग्स ने पहले ही अच्छा बज बना दिया है.
रिलीज़ से पहले की हलचल के बीच, समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति हाल ही में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. उन्होंने फिल्म की तारीफ की कि ये एक अहम सामाजिक मुद्दे को बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू जाने वाले अंदाज़ में दिखाती है. सुधा मूर्ति ने ये भी कहा कि 'सितारे ज़मीन पर' अपनी कहानी और मैसेज के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है.
सुधा मूर्ति ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने 'सितारे ज़मीन पर' देखी. ये आमिर खान की फिल्म है और उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है. मुझे लगा ये आंखें खोलने वाली फिल्म है, क्योंकि ज़्यादातर लोग ऐसे बच्चों को ठीक से समझ नहीं पाते. असल में ‘नॉर्मल’ क्या होता है, ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है. ये फिल्म बहुत प्यारी है, इसमें समझ आता है कि ऐसे बच्चे बहुत भावुक और दिल के साफ होते हैं. वो हमेशा मुस्कराते रहते हैं, क्योंकि उनकी सोच बहुत सीधी-सादी होती है. जब कोई और कुछ अच्छा करता है, जो आपने नहीं किया, तब भी आप उसकी खुशी में खुश हो जाते हो.”
सुधा मूर्ति ने आगे कहा, “ऐसे बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, ये फिल्म भी वही दिखाती है. इससे सोच में काफी बदलाव आ सकता है. लोगों को समझना चाहिए कि मानसिक रूप से अलग बच्चों को कभी भी नीचा नहीं देखना चाहिए, बल्कि प्यार और समझ से पेश आना चाहिए.”
आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]