Sonam Raj and Vishal stayed in a flat at Dewas Naka in Indore

इंदौर में देवास नाके पर फ्लैट में ठहरी थी सोनम, राज-विशाल ने कराया रेंट एग्रीमेंट

राज की रिक्वेस्ट-सोनम के साथ अफेयर से नाम हटा दो

इंदौर में देवास नाके पर फ्लैट में ठहरी थी सोनम, राज-विशाल ने कराया रेंट एग्रीमेंट

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपियों से पूछताछ में नई बातें सामने आ रही हैं। शिलॉन्ग पुलिस जिस दिन आरोपी राज कुशवाह को अपने साथ लेकर गई, उससे पहले इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसरों से राज ने हाथ जोड़ते हुए कहा था कि उसका नाम सोनम के साथ अफेयर से हटा दिया जाए। यह सच है कि वह इस हत्याकांड में शामिल है, लेकिन प्रेम संबंधों की बात से उसे दिक्कत है।
राजा की हत्या के मुख्य आरोपी राज कुशवाह को शिलॉन्ग पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। इंदौर क्राइम ब्रांच के दफ्तर में राज और अन्य आरोपियों से शुरूआती पूछताछ हुई थी।
इंदौर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने को बताया – जब राज से पूछा कि सोनम से तुम्हारा अफेयर नहीं तो वह किससे प्यार करती थी। इस पर राज चुप हो गया था। उसने कहा कि वह हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार है। लेकिन राज को सोनम से अफेयर वाली बात पर क्या परेशानी थी, इसके बारे में अफसर अभी पता नहीं लगा पाए।
राज कुशवाह ने कबूला राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में ठहरी थी
क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार, इंदौर से शिलॉन्ग जाने के पहले क्राइम ब्रांच के अफसर और शिलॉन्ग पुलिस के सामने राज ने यह बात कबूल कर ली थी कि हत्याकांड के बाद सोनम देवास नाके पर एक कार शोरूम के पास होटल में ठहरी थी। उसने अंजली नाम की लड़की की आईडी लगाई थी। लेकिन पुलिस जांच में यह सूचना गलत पाई गई।
दरअसल, सोनम 26 मई से 7 जून तक देवास नाका स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में ठहरी थी। फ्लैट किराए पर देने वाले सिलोम जैम्स के अनुसार, राज कुशवाह नाम का युवक विशाल के साथ यहां आया था और किराया देकर एग्रीमेंट कर चला गया था।
इसके बाद फ्लैट में सोनम या कोई अन्य रुका या नहीं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। सिलोम ने राज द्वारा किए गए एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेजों की कॉपी पुलिस को देने की बात कही है। यह बिल्डिंग लोकेंद्र सिंह तोमर के नाम पर है।
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने 25 से 27 मई तक की बिल्डिंग की एंट्री और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें सोनम के वहां ठहरने की पुष्टि हुई थी। हालांकि पुलिस ने अब तक सोनम के वहां ठहरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पहले बताया था होटल में ठहरी थी सोनम
राज ने क्राइम ब्रांच और शिलॉन्ग पुलिस के सामने कहा था, सोनम देवास नाके पर कार शोरूम के पास जिस होटल में फर्नीचर का काम चल रहा था, वहां ठहरी थी। क्राइम ब्रांच टीम इस बात की पुष्टि करने मौके पर पहुंची थी। पहले टीम डॉमिनोज के पास स्थित होटल में पहुंची।
यहां 26 मई की रात विशाल और अंजलि नाम के कपल के रुकने की जानकारी सामने आई। दोनों ने अपना पता गोविंद नगर लिखवाया था। दोनों रात 2 बजे होटल पहुंचे और करीब 4 घंटे बाद वहां से चले गए। रजिस्टर में भी आधार कार्ड की एंट्री मिली। वहीं जो मोबाइल नंबर लिखाया था, वह गलत निकला।
लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि यहां अंजलि नाम से रुकने वाली युवती सोनम ही थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उस होटल का भी पता लगाया जहां फर्नीचर बन रहा था। हालांकि राज शिलॉन्ग पुलिस को उस होटल का नाम नहीं बता पाया था। क्राइम ब्रांच के अफसरों ने सीधे तौर पर होटल की चेकिंग करने की बात से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड प्रारंभ, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू की किसानों के लिए टोल फ्री – 155253 सीएम किसान हेल्पलाइन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा MP टूरिज्म का क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। जबलपुर बरगी डैम हादसा: […]