Rashmika Mandanna became Mysaa and showed a very different

रश्मिका मंदाना बनीं ‘मैसा’, टाइटल रिवील संग पोस्टर में दिखा सबसे अलग अंदाज़!

रश्मिका मंदाना बनीं ‘मैसा’, टाइटल रिवील संग पोस्टर में दिखा सबसे अलग अंदाज़!

टाइटल रिवील के साथ रिलीज़ हुआ मैसा का पोस्टर, रश्मिका मंदाना का नजर आया सबसे दमदार लुक

Mumbai: पैन इंडिया की सबसे बड़ी हीरोइन रश्मिका मंदाना देशभर में जबरदस्त फैनबेस एन्जॉय करती हैं, और फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं कि वो आगे क्या करने वाली हैं। कल रिलीज़ हुए दिलचस्प पोस्टर के बाद, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म मायसा का ज़ोरदार लॉन्च हुआ, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस शुक्रवार सुबह उनका पोस्टर रिलीज किया। पुष्पा 2: द रूल के बाद रश्मिका एक और पैन इंडिया फिल्म मैसा के साथ तैयार हैं।
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी मैसा एक ऐसी कहानी लग रही है जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज़्बे को दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर वाकई “अब तक कभी न देखा गया” लुक देता है, जिसमें रश्मिका मंदाना के चेहरे का तेज और जज़्बा साफ नजर आता है।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“हौसले में पली।
इरादों में अडिग।
वो दहाड़ती है।
सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए।
पेश हैं @rashmika_mandanna अपने सबसे तीखे अवतार में — #MYSAA में।”
Directed by @rawindrapulle
Produced by @unformulafilms
A PAN INDIAN FILM O #RashmikaMandanna”

==

रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा:
“मैं हमेशा आपको कुछ नया… कुछ अलग… कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं…
और ये… ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है…”❤️
एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई…और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था…ये गुस्से से भरा है… बहुत दमदार है… और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतज़ार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं…और ये तो बस शुरुआत है…☄️🔥#Mysaa
ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल एक्शन कहानी है, जो हमें गोंड जनजाति की दिलचस्प और अनदेखी दुनिया में लेकर जाती है। मैसा को लेकर बात करते हुए डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने कहा,
“मैसा दो साल की मेहनत का नतीजा है। हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, उसका लुक, किरदार और कहानी, हर एक चीज़ बिलकुल सही हो। और अब हम तैयार हैं ये कहानी दुनिया को सुनाने के लिए।”इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी थामा में नजर आएंगी। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतज़ार है, उस पुष्पा 3 में भी वह अपने आइकॉनिक किरदार श्रीवल्ली के रूप में लौटेंगी। इसके साथ ही द गर्लफ्रेंड और रेनबो जैसी फिल्मों में वह इमोशन से भरे और अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं, जो दिखाता है कि रश्मिका हर जॉनर में दमदार और चैलेंजिंग रोल्स करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

×
Date : 27 June 2025 Posted By : EDITOR
रश्मिका मंदाना बनीं ‘मैसा’, टाइटल रिवील संग पोस्टर में दिखा सबसे अलग अंदाज़!
News Image

रश्मिका मंदाना बनीं ‘मैसा’, टाइटल रिवील संग पोस्टर में दिखा सबसे अलग अंदाज़!

टाइटल रिवील के साथ रिलीज़ हुआ मैसा का पोस्टर, रश्मिका मंदाना का नजर आया सबसे दमदार लुक

Mumbai: पैन इंडिया की सबसे बड़ी हीरोइन रश्मिका मंदाना देशभर में जबरदस्त फैनबेस एन्जॉय करती हैं, और फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं कि वो आगे क्या करने वाली हैं। कल रिलीज़ हुए दिलचस्प पोस्टर के बाद, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म मायसा का ज़ोरदार लॉन्च हुआ, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस शुक्रवार सुबह उनका पोस्टर रिलीज किया। पुष्पा 2: द रूल के बाद रश्मिका एक और पैन इंडिया फिल्म मैसा के साथ तैयार हैं।
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी मैसा एक ऐसी कहानी लग रही है जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज़्बे को दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर वाकई "अब तक कभी न देखा गया" लुक देता है, जिसमें रश्मिका मंदाना के चेहरे का तेज और जज़्बा साफ नजर आता है।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:
"हौसले में पली।
इरादों में अडिग।
वो दहाड़ती है।
सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए।
पेश हैं @rashmika_mandanna अपने सबसे तीखे अवतार में — #MYSAA में।”
Directed by @rawindrapulle
Produced by @unformulafilms
A PAN INDIAN FILM O #RashmikaMandanna"

==

रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा:
"मैं हमेशा आपको कुछ नया... कुछ अलग... कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं...
और ये... ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है..."❤️
एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया... एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई...और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था...ये गुस्से से भरा है... बहुत दमदार है... और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतज़ार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं...और ये तो बस शुरुआत है...☄️🔥#Mysaa
ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल एक्शन कहानी है, जो हमें गोंड जनजाति की दिलचस्प और अनदेखी दुनिया में लेकर जाती है। मैसा को लेकर बात करते हुए डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने कहा,
“मैसा दो साल की मेहनत का नतीजा है। हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, उसका लुक, किरदार और कहानी, हर एक चीज़ बिलकुल सही हो। और अब हम तैयार हैं ये कहानी दुनिया को सुनाने के लिए।”इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी थामा में नजर आएंगी। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतज़ार है, उस पुष्पा 3 में भी वह अपने आइकॉनिक किरदार श्रीवल्ली के रूप में लौटेंगी। इसके साथ ही द गर्लफ्रेंड और रेनबो जैसी फिल्मों में वह इमोशन से भरे और अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं, जो दिखाता है कि रश्मिका हर जॉनर में दमदार और चैलेंजिंग रोल्स करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]