Joint Director Dr. R.R. Patel who was transferred from Indore

MP: इंदौर से स्थानांतरित हुए संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल (Dr. R.R. Patel ) को दी गई भावभीनी विदाई

MP: इंदौर से स्थानांतरित हुए संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल (Dr. R.R. Patel ) को दी गई भावभीनी विदाई

मीडिया संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा योगदान

इंदौर : संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, इंदौर में पदस्थ संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल को भोपाल स्थानांतरित होने पर सोमवार को एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही इंदौर के मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. पटेल के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मध्यप्रदेश स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, वूमन्स प्रेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शीतल राय सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने डॉ. पटेल के प्रशासन और प्रेस के बीच सेतु के रूप में निभाई गई भूमिका को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर उन्होंने कुशल समन्वय और दक्ष प्रबंधन से विभागीय कार्यों को उत्कृष्ट रूप से निभाया।

डॉ. पटेल की कर्मठता, लगनशीलता और सकारात्मक सोच प्रशंसनीय रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पटेल राज्य स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारियों को उसी दक्षता से निभाएंगे जैसे इंदौर में निभाया। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष  अरविंद तिवारी ने कहा कि डॉ. पटेल एक विलक्षण अधिकारी हैं, जिन्होंने मीडिया और प्रशासन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित कर इंदौर को नई पहचान दी। वे सदैव सहजता, संवेदनशीलता और कुशल संवाद के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। वरिष्ठ पत्रकार श्री कीर्ति राणा ने भी अपने अनुभव साझा किया।


समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. पटेल के प्रशासनिक योगदान, मीडिया से उनके सौहार्दपूर्ण संबंधों और जनसंपर्क क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उपस्थित जनों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। डॉ. आर.आर. पटेल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इंदौर में कार्यकाल उनके लिए अत्यंत प्रेरक और सीख से भरपूर रहा। उन्होंने मीडिया और प्रशासन के बीच सहयोग की भावना को हमेशा प्राथमिकता दी और विश्वास जताया कि यह परंपरा आगे भी बनी रहेगी। समारोह में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों आदि ने भी डॉ. पटेल को शाल, श्रीफल, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

इंदौर की डॉ. इशिता जोशी को Malaika Arora ने पहनाया ताज, ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3’ का खिताब जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर की डॉ. इशिता जोशी को Malaika Arora ने पहनाया ताज, ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3’ का खिताब जीता Indore : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता और व्यक्तिगत उपलब्धि का शानदार संगम पेश करते हुए इंदौर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिता जोशी ने नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया सीजन 3 […]