Shooting of The Paradise has started

‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग शुरू, नेचुरल स्टार नानी फिर से दिखेंगे दमदार रोल में

‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग शुरू, नेचुरल स्टार नानी फिर से दिखेंगे दमदार रोल में

नेचुरल स्टार नानी और श्रीकांत ओडेला की जोड़ी फिर से साथ, ‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग हुई शुरू

Mumbai: जिस दिन से ‘द पैराडाइज़’ की घोषणा हुई है, तभी से नैचुरल स्टार नानी की ये फिल्म जबरदस्त चर्चा में है। ‘दसरा’ जैसी शानदार फिल्म देने वाले श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई और दिलचस्प जानकारी सामने आई है—फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ‘नैचुरल स्टार’ नानी की मच अवेटड फिल्म ‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग 21 जून से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन ‘दसरा’ फेम श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। नानी आज सेट पर शूटिंग में शामिल हुए हैं। बीते एक हफ्ते में टीम ने फिल्म के बचपन से जुड़े कुछ खास सीन फिल्माए हैं। यह नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। 21 जून से अब तक फिल्म से जुड़े बचपन के कुछ अहम सीन शूट किए जा चुके हैं।

Instagram will load in the frontend.

हैदराबाद में 40 दिन का शेड्यूल जारी है, जिसमें लीड कास्ट के साथ कुछ अहम सीन शूट किए जा रहे हैं। मेकर्स ने शूटिंग सेट से एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा –

“धगड़ आ गया!”🔥🔥26-03-26 #TheParadise”

श्रीकांत ओडेला इस फिल्म को बेहद बारीकी से गढ़ रहे हैं, जिसे दुनियाभर में सराहा जाएगा। फिल्म की रॉ दुनिया से लेकर इसकी राइटिंग तक, हर पहलू दर्शकों को बांधे रखने वाला है। निर्देशक के तौर पर श्रीकांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुकुमार के असिस्टेंट के तौर पर करियर शुरू करने वाले श्रीकांत, दसरा जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म डायरेक्ट कर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा चेहरा बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, नानी को पूरे देशभर से फिल्म मक्खी के ज़रिए जबरदस्त प्यार मिला था। वक्त के साथ उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज वो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में गिने जाते हैं। नानी लगातार ऐसी फिल्में कर रहे हैं जो ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीतती हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी कमाई करती हैं।
SLV सिनेमा के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही और ‘रॉकस्टार’ अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूज़िक दे रहे हैं। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को दुनियाभर में 8 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज़ की जाएगी।
और भी अपडेट जल्द सामने आएंगी, जुड़े रहिए हमारे साथ!
नैचुरल स्टार नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह दूसरी फिल्म साथ में है। ‘द पैराडाइज़’ को SLV सिनेमा प्रोड्यूस कर रहा है और इसका म्यूज़िक दे रहे हैं ‘द रॉकस्टार’ अनिरुद्ध रविचंदर। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त बज़ बना हुआ है। 3 मार्च को फिल्म का ऐलान होते ही फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। इस बार फिर से श्रीकांत ओडेला के साथ नानी नजर आएंगे और माना जा रहा है कि उनका रोल एकदम हटकर और दमदार होगा। लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म भी पहले की तरह यादगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Blush, Glow, Repeat Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Blush, Glow, Repeat Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend Blush, Glow, Repeat! Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend – From Kiara Advani, Tamannaah Bhatia to Bhumi Satish Pednekkar Bhumi Satish Pednekkar, Tamannaah Bhatia to Janhvi Kapoor: Bollywood Divas Serving Trending Eye-Cheek Makeup Look Mumbai: Gone are the days when loud makeup was […]

मूवी रिव्‍यू : गिन्नी वेड्स सनी 2: Ginny Wedss Sunny 2

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मूवी रिव्‍यू : गिन्नी वेड्स सनी 2: Ginny Wedss Sunny 2 ऐक्टर – अविनाश तिवारी,मेधा शंकर,लिलेट दुबे,सुधीर पांडे,रोहित चौधरी,विश्वनाथ चटर्जी,नयनी दीक्षित लेखक-डायरेक्टर – प्रशांत झा रेटिंग – 2.5 ‘ग‍िन्नी वेड्स सनी 2’ की कहानी UNN@ वर्षा पारीख। कहानी ऋषिकेश के सीधे-साधे, कम पढ़े-लिखे पहलवान शिवांश चतुर्वेदी उर्फ सनी (अविनाश तिवारी) और […]