NHAI held a review meeting for preparations of Amarnath Yatra

आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों लिए NHAI ने समीक्षा बैठक की आयोजित

नई दिल्ली । अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने और तैयारियों में तेजी लाने के लिए मंगलवार को एनएचएआई ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले एनएच-44 के 228 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर खंड के सभी हिस्सों की विस्तृत समीक्षा की गई। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
बैठक का उद्देश्य राइडिंग सर्फेस, लेन चिह्नों, सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करना तथा यात्रा के दौरान क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनों के साथ समर्पित त्वरित प्रत्युत्तर टीमों की तैनाती करना था
वहीं दूसरी ओर एनएचएआई ने तैयारियों के एक हिस्से के रूप में, रामबन और अनंतनाग जिलों के अस्पतालों के लिए काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पांच एम्बुलेंस का बेड़ा प्रदान किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सार्वजनिक सेवा के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने इस बात पर जोर दिया कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने और यात्रा की तैयारियों के लिए तुरंत सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।
वहीं, एनएचएआई के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर ने एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को खराब मौसम के कारण अचानक बाढ़ या भूस्खलन जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन खंडों पर काम में तेजी लाने और तीर्थयात्रियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित सड़क सतहों, लेन मार्किंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
आपको बता दें, पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए बाबा बर्फानी का दरबार सज चुका है। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होगा और पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचेगा।

×
Date : 02 July 2025 Posted By : EDITOR
आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों लिए NHAI ने समीक्षा बैठक की आयोजित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala

📰 Generate e-Paper Clip DPIAF Kolkata 2026: Tirath Singh Rawat and Ashok Kirtania Felicitate Bhojpuri Film Promoter Sanjay Bhushan Patiyala Kolkata – In a grand ceremony held today at the National Library Auditorium, Alipore, Kolkata, well-known Bollywood and Bhojpuri film publicist and film producer Sanjay Bhushan Patiyala was honoured with the prestigious Dadasaheb Phalke Icon […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]