Musk will do politics in corporate style

कॉर्पोरेट स्टाइल में राजनीति करेंगे मस्क, टेस्ला सीएफओ वैभव को सौंपी पार्टी के खजाने की चाबी

वॉशिंगटन । टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके अरबपति एलन मस्क ने अब सियासत में बड़ी छलांग लगाई है। वे अमेरिका की राजनीति में भी उसी कॉरपोरेट सोच के साथ कदम रख रहे हैं। हाल ही में मस्क ने अमेरिका पार्टी नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की, जिसका मकसद अमेरिका की दो-दलीय राजनीति को चुनौती देना है।इस पार्टी के एफईसी फॉर्म (रजिस्ट्रेशन दस्तावेज) में सबसे खास नाम सामने आया है भारतवंशी वैभव तनेजा का। इस वक्त तनेजा टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) हैं। उन्हें मस्क ने पार्टी का ट्रेजरार और कस्टोडियन ऑफ रिकॉर्ड नियुक्त किया है यानी पार्टी के खजाने की चाबी थमा दी है। यह कदम इस ओर इशारा करता है कि एलन मस्क पार्टी को कॉरपोरेट मैनेजमेंट के तरीके से चलाना चाहते हैं जहां पारदर्शिता, फाइनेंशियल डिसिप्लिन और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को प्रायोरिटी दी जाती है।
दुनियाभर में भारतवंशियों का डंका बज रहा है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़े पदों की कमान भारतवंशी संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट वैभव तनेजा पर एलन मस्क लगातार भरोसा जता रहे हैं। पहले मस्क ने वैभव को अपनी कंपनी टेस्ला के सीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी और अब अपनी पार्टी का ट्रेजरार और कस्टोडियन ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। वैभव तनेजा के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने सीए की भी पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्राइवॉटरहाउसकूपर्स में बतौर असिस्टेंट मैनेजर ज्वाइन किया था। उनके पास अकाउंटिंग के क्षेत्र में 2 दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 2017 में टेस्ला ज्वाइन किया था। वैभव सोलरसिटी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुके हैं। टेस्ला ने 2016 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था। भारत में टेस्ला के विस्तार और ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी वैभव तनेजा के हाथ में है। तनेजा को जनवरी 2021 में टेस्ला की भारतीय इकाई टेस्ला इंजिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया था।

×
Date : 08 July 2025 Posted By : EDITOR
कॉर्पोरेट स्टाइल में राजनीति करेंगे मस्क, टेस्ला सीएफओ वैभव को सौंपी पार्टी के खजाने की चाबी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण 10 हजार गौवंश के संरक्षण और सेवा की होगी व्यवस्था, गौशाला को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा गौमाता के बिना हमारी संस्कृति और कृषि व्यवस्था अधूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]