Hans Zimmer stop Namit Malhotr talk on Ramayana in the middle

हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर

हांस जिमर ने बीच में ही क्यों रोकी रामायण पर नमित मल्होत्रा की बात, पढ़ें पूरी खबर

Mumbai: 5,000 साल पहले की इस कहानी को आज दुनियाभर के 2.5 अरब से ज्यादा लोग मानते और पूजते हैं। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी विरासत है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने प्रकाश गुप्ता के पॉडकास्ट में बताया कि जब ‘द लायन किंग’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसे बड़े फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर हैंस जिमर को पहली बार इस कहानी के बारे में बताया गया, तो उनका क्या रिएक्शन था। नमित ने बताया कि जब उन्होंने हैंस जिमर को रामायण की कहानी समझाना शुरू किया तो हैंस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। नमित ने कहा, “हैंस ने मुझसे कहा कि कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है।” जब नमित ने वजह पूछी तो हैंस ने जवाब दिया, “ये तो ऐसी चीज है जो हमारे समझ से भी आगे है। इसे हमें समझाने की जरूरत ही नहीं है।”
नमित ने आगे बताया कि हैंस जिमर ने उनसे कहा, “तुम्हें मुझे रामायण समझाने की जरूरत नहीं है। जो कहानी हजारों सालों से जिंदा है, पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही अहम है, उसे हमें समझाने की जरूरत नहीं है। उसमें कुछ तो खास है, जो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है। हमें बस इसे मानना है और अपनी तरफ से सबसे अच्छा काम करना है, क्योंकि ये हमारे बस की बात नहीं है, ये हमसे भी ऊपर की चीज है।”
नमित के लिए हंस ज़िम्मर की ये बात सुनना काफी खास रहा। नमित ने कहा, “मुझे लगा, ये कितनी खूबसूरती से कहा एक ऐसे इंसान ने जो रामायण के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन फिर भी उसने सम्मान दिया और कहा कि बस इस बात की कदर करनी चाहिए कि ये कहानी आज भी जिंदा है, लोग इससे दिल से जुड़े हैं और इसके लिए जुनून रखते हैं… बस यही काफी है। मुझे इससे ज्यादा कुछ जानने की जरूरत नहीं थी।”
नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनी ये दो भागों वाली भव्य फिल्म IMAX में दुनियाभर में रिलीज होगी, पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा Mumbai: निर्देशक अहमद खान की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक बन चुकी है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट नज़दीक आ […]

धमाल 4: गैंग लेकर आया मस्ती का परफेक्ट तड़का, ‘चटनी’ गाना हुआ रिलीज़!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धमाल 4: गैंग लेकर आया मस्ती का परफेक्ट तड़का, ‘चटनी’ गाना हुआ रिलीज़! Mumbai: अपने हंसी से भरपूर ट्रेलर के जरिए दर्शकों को नॉस्टैल्जिया की सैर कराने के बाद धमाल 4 ने उत्साह को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब […]