Madhya Pradesh's rivers are in spate, dams are overflowing

MP: आलीराजपुर में 5 घंटे की बारिश में उर नदी उफनी, डिंडौरी में नर्मदा में मंदिर डूबे

मप्र की नदियां उफान पर, बांधों का पेट लबालब…

आलीराजपुर में 5 घंटे की बारिश में उर नदी उफनी; डिंडौरी में नर्मदा में मंदिर डूबे

बाणसागर के 8, सतपुड़ा डैम के 5 गेट खुले

भोपाल । म.प्र में तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वहीं बांधों के पेट भी लबालब हो गए हैं। कई बांध ओवर फ्लो की स्थिति में पहुंच गए हैं। वहीं बुधवार को आलीराजपुर में सुबह 6 बजे से हो रही लगातार बारिश से उर नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुलिया से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। पानी घरों में घुस गया है। शहडोल के बाणसागर डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं, बैतूल जिले के सारणी में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2 फीट तक खोले गए हैं। इन गेटों को बुधवार सुबह 10:45 बजे खोलकर 8390 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डिंडौरी और मंडला में भी तेज बारिश जारी है। यहां नर्मदा नदी में पानी बढ़ रहा है। कई जगहों पर पुल डूब गए हैं। मंडला के सुभाष वार्ड में पानी निकासी नहीं होने के चलते सडक़ पर तीन फीट के ऊपर पानी भर गया है। डिंडौरी में नर्मदा घाटों पर बने मंदिर डूब गए हैं।
इस मानसूनी सीजन में मप्र में औसत 18.2 इंच बारिश हो गई है, जो कोटे से आधी है। अब तक की औसत बारिश से यह 72 प्रतिशत यानी 5.6 इंच ज्यादा है। अब तक 10.6 इंच पानी गिरता है। निवाड़ी ऐसा जिला है, जहां एक महीने में ही बारिश का आंकड़ा 103 प्रतिशत यानी 31.46 इंच पहुंच गया है। इस जिले की सामान्य बारिश साढ़े 30 इंच है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले पिछड़े हुए हैं। 5 बड़े शहरों में भोपाल में 14.5 इंच, इंदौर में 7 इंच, ग्वालियर में 18.5 इंच, जबलपुर में 21.6 इंच और उज्जैन में 8 इंच पानी गिरा है। वहीं, टीकमगढ़ में 91 प्रतिशत (33 इंच), छतरपुर में 75 प्रतिशत(28 इंच), शिवपुरी में 82 प्रतिशत (25.3 इंच) और मंडला में 75 प्रतिशत (35 इंच) बारिश हो चुकी है।
बाणसागर डैम का जलस्तर 81 प्रतिशत के पार
शहडोल में मानसून की बारिश के चलते बाणसागर डैम में पानी तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने डैम के स्पिल वे के आठ गेट को 2 मीटर की ऊंचाई तक चौथी बार खोलने का फैसला लिया है। वर्तमान में डैम का जलस्तर 339.96 मीटर तक पहुंच गया है, जो पूर्ण जल भराव स्तर 341.64 मीटर से केवल 1.68 मीटर कम है। स्पिल वे के जरिए 3080.00 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। परियोजना के कार्यपालन यंत्री विनोद ओझा ने बताया कि चार बार गेट खोलने का फैसला लिया गया है, और गेट भी खोले जा सकते हैं। हम निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बैतूल जिले के सारणी में सतपुड़ा बांध के 5 गेट 2 फीट तक खोले गए हैं। इन गेटों को सुबह 10:45 बजे खोलकर 8390 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
निर्माणाधीन मकान गिरा, मजदूर की मौत
ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) स्थित आशाराम आश्रम के पास एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। जिसमें दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबा हटाते हुए शव को अस्पताल भिजवाया। हादसा 12.30 बजे हुआ।
डिंडौरी में बहा बाइक सवार
डिंडौरी के रोरा नाले में बाढ़ आ गई है। बाइक चालक बहा पुल पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक ने तैर कर जान बचाई, लेकिन उसकी बाइक बह गई। डिंडौरी में अमरपुर जनपद मुख्यालय का सडक़ संपर्क टूट गया है। यहां खरमेर नदी पर बना पुल डूब गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक पुल पर से पानी बह रहा है, उसे पार करने की कोशिश न करे। डिंडौरी में लगातार बारिश से शहपुरा की साकुल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिया डूबने से कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर उफनी नदी पार कर रहे हैं।
मंडला में कॉलोनियों में भरा पानी
मंडला में सुबह से तेज बारिश हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से सुभाष वार्ड की सडक़ पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। डिंडौरी में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। नर्मदा नदी के समेत बाकी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में सडक़ों पर दो फीट पानी भरा है। दिन में भी वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में 3 इंच बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश से कच्चे मकान गिरे
आलीराजपुर में भारी बारिश से कई कच्चे मकान ढह गए। बरझर प्राथमिक शाला का 35-40 वर्ष पुराना भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल की दीवार गिरने से बुसरा खान को हाथ में चोट आई है। जयु प्रजापत के मकान पर मलबा गिरा है। आलीराजपुर के आमखुट की उर नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुलिया से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। पानी घरों में घुस गया है। नदियों के उफान के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। अलीराजपुर जिले के क_ीवाड़ा स्थित मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर आमखुट में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। सुबह 6 बजे से लगातार हो रही बारिश ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

प्रमुख बांधों की स्थिति

डैम फुल लेवल (मी.) वर्तमान लेवल (मी.)
बाणसागर 341.64 339.30
बर्ना 348.55 345.79
दाहोद 459.94 456.86
गांधीसागर 399.90 393.10
गोपीकृष्ण सागर 434.00 432.04
हरसी 265.88 265.33
इंदिरा सागर 262.13 257.63
केरवा 509.93 503.83
कोलार 462.20 454.20
कलियासोत 505.67 502.50
माही 451.50 444.45
ओंकारेश्वर 196.60 194.69
हलाली 459.61 454.35
संजय सागर 448.20 442.30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Nephrocare India Celebrates 4 Years with Walkathon to Promote Kidney Health

Nephrocare India Celebrates 4 Years with Walkathon to Promote Kidney Health Kolkata : Nephrocare India marked its fourth anniversary by organizing a large-scale walkathon titled “Walk for Health, Walk for Your Kidneys”, reinforcing the message that simple lifestyle habits can prevent kidney disease. With over 1,000 participants, the event highlighted the importance of 30 minutes […]

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को दी विकास की अनेक सौगातें

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को दी विकास की अनेक सौगातें भूमिगत होगा मेट्रो का प्रमुख हिस्सा-राज्य सरकार देगी 800–900 करोड़ रुपए इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को ब्रिलियेंट कन्वेशन सेंटर में इंदौर के विकास को नई गति देने के लिये महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री […]