34 killed in boat capsize in Vietnam

वियतनाम में नाव पलटलने से 34 की मौत, नाव में फंसा नाबालिग

वियतनाम में नाव पलटलने से 34 की मौत, नाव में फंसा नाबालिग

हा लॉन्ग बे । वियतनाम में अचानक आए तूफान में टूरिस्टों की एक नाव पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘वंडर सी’ नाव 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हा लॉन्ग बे की यात्रा पर थी। रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया और नाव पलटने वाली जगह से शवों को बरामद किया। बचाये गए लोगों में एक नाबालिग लड़का भी था, जिसे पलटी हुई नाव में फंसने के चार घंटे बाद बचाया गया। ज्यादातर यात्री देश की राजधानी हनोई से आये पर्यटक थे, जिनमें करीब 20 बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक उष्णकटिबंधीय तूफान भी इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान विफा के अगले हफ्ते वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र, जिसमें हा लॉन्ग बे का तट से टकराने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

उज्जैन – सावन 2026: महाकाल की नगरी में उमड़ेगी आस्था की लहर, भस्म आरती से शाही सवारी तक जानें पूरा शेड्यूल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन – सावन 2026: महाकाल की नगरी में उमड़ेगी आस्था की लहर, भस्म आरती से शाही सवारी तक जानें पूरा शेड्यूल भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। […]