Abhishek Nair got a new the head coach of UP Warriorz

अभिषेक नायर को मिला नया जिम्मा, अब यूपी वॉरियर्स के बने हेड कोच

अभिषेक नायर को मिला नया जिम्मा, अब यूपी वॉरियर्स के बने हेड कोच

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की चर्चा तेज हो गई थी और इसी बीच आईपीएल 2025 के दौरान अभिषेक नायर को टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से हटा दिया गया। नायर कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा थे, लेकिन टीम की नाकामी का असर उनके कार्यकाल पर पड़ा। टीम इंडिया से हटते ही नायर ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से दोबारा नाता जोड़ा और अब उन्हें विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
यूपी वॉरियर्स की ओर से पुष्टि की गई है कि अभिषेक नायर आगामी सीजन में टीम की कमान कोच के तौर पर संभालेंगे। इससे पहले टीम के हेड कोच की भूमिका जोन लुईस निभा रहे थे, जिन्होंने लीग के पहले तीन सीजन तक टीम को गाइड किया। पहले सीजन में वॉरियर्स प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन अगले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वे लीग स्टेज से ही बाहर हो गईं। हाल ही में जोन लुईस और फ्रेंचाइजी ने अलग होने का फैसला लिया, जिसके बाद नायर को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी वॉरियर्स के सीओओ और क्रिकेट निदेशक क्षेमल वैनगंकर ने कहा कि अभिषेक नायर को कोच बनाना फ्रेंचाइजी के लिए स्वाभाविक और उत्साहजनक कदम है। उन्होंने कहा कि नायर जैसी शख्सियत, जो खिलाड़ियों को तराशने में माहिर हैं, उनके पास अनुभव की गहराई है, जो टीम को विजयी संस्कृति देने में अहम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

GT vs MI, IPL 2026 : तिलक वर्मा का तूफानी शतक, मुंबई की धमाकेदार जीत—गुजरात 99 रन से ढेर!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱GT vs MI, IPL 2026 : तिलक वर्मा का तूफानी शतक, मुंबई की धमाकेदार जीत—गुजरात 99 रन से ढेर! धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने स्टार खिलाड़ी की दिल खोलकर की तारीफ UNN: तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक के बाद अश्वनी कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन […]

IPL 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs LSG, IPL 2026 IPL 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया PBKS vs LSG, IPL 2026: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है। पंजाब ने अब IPL 2026 के 29वें मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन […]