Violence on Thailand Cambodia border Indian embassy issues

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी

नई दिल्ली: थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए उनसे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी ‘थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ‘टीएटी न्यूजरूम’ समेत थाईलैंड के आधिकारिक सूत्रों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।” उसने थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के एक पोस्ट के हवाले से कहा कि जिन स्थानों का उल्लेख किया गया है, वहां यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पर्यटन प्राधिकरण ने कहा कि उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट प्रांतों में कई स्थलों की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

×
Date : 27 July 2025 Posted By : EDITOR
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी
News Image

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसा, भारतीय दूतावास ने जारी की यात्रा चेतावनी

नई दिल्ली: थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने यहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी करते हुए उनसे थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी हिंसा के बीच सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की अपील की है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर बृहस्पतिवार को शुरू हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी ‘थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ‘टीएटी न्यूजरूम' समेत थाईलैंड के आधिकारिक सूत्रों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।'' उसने थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के एक पोस्ट के हवाले से कहा कि जिन स्थानों का उल्लेख किया गया है, वहां यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। पर्यटन प्राधिकरण ने कहा कि उबोन रत्चथानी, सुरीन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्राट प्रांतों में कई स्थलों की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]