Madhya Pradesh Grand celebration on Independence Day

Madhya Pradesh :  स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में होंगे भव्य आयोजन

Madhya Pradesh :  स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में होंगे भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल : प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में किया जाएगा। मुख्य समारोह के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जायेगी।
जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा संदेश वाचन प्रातः 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण राज्यस्तरीय मुख्य समारोह, भोपाल से किया जाएगा। तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष/मंत्रीगण एवं कलेक्टर्स द्वारा संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा।
जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्र गान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका / नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। पंचायत मुख्यालय पर समारोह में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा। कार्यक्रमों में सभी संसद सदस्य, विधायक गण, महापौर, पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा।
सभी शासकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 8:00 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। कॉलेज/स्कूलों में खेल-कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर महाविद्यालय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं, 15 अगस्त के महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मैडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए जायेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने में वन विभाग का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जायेगा। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2025 की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा। वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल, श्रीफल से सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोग भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]