Inauguration of D.P. Cantt General Hospital Hospital in Mhow

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी

महू:  महू में शुक्रवार को डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं पीपी पार्टनर एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं महू की सांसद सावित्री ठाकुर तथा राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्नल अनुराग शर्मा, ज्योति कपूर, प्रखर अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत छावनी अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर ने किया, जबकि कपूर का स्वागत डॉ. स्वाति अग्रवाल ने किया। अस्पताल के शुभारंभ पर अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में चिकित्सा सेवा को मानव कल्याण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पास अपने ज्ञान और सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का अवसर होता है। उन्होंने ब्रिज निर्माण की अनुमति से जुड़े अपने अनुभव का भी उल्लेख किया।
सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने अस्पताल के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे गरीबों और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां सामान्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, हड्डी रोग, जनरल एवं दूरबीन सर्जरी, दंत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही खून की जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी और अन्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल में सेंट्रल मॉनिटरिंग युक्त आईसीयू, सी-आर्म सुविधा से युक्त मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एनआईसीयू, लेबर ओटी, प्रीमियम रूम और जनरल वार्ड की सुविधाएं भी रखी गई हैं। इसके अलावा 24 घंटे फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उपचार पर 25 प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था भी की गई है। जारी शुल्क सूची में पंजीकरण शुल्क 150 रुपये, आईसीयू बेड का शुल्क 3,000 रुपये प्रतिदिन, एनआईसीयू बेड 1,500 रुपये, जनरल वार्ड 600 रुपये, सेमी प्राइवेट वार्ड 1,100 रुपये और डीलक्स एसी रूम का शुल्क 2,500 रुपये दर्शाया गया है। ऑपरेशन, ऑक्सीजन, ड्रेसिंग और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित हैं।
शुल्क सूची में बिल पर 20 प्रतिशत नर्सिंग शुल्क तथा मरीज के केस के अनुसार 3,000 से 10,000 रुपये तक अग्रिम राशि जमा कराने का भी उल्लेख है।
कार्यक्रम का संचालन मनीषा डेनियल ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. निखार अग्रवाल ने माना। इस अवसर पर शहर के चिकित्सक, मेडिकल स्टोर संचालक, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नए अस्पताल के शुभारंभ से महू और आसपास के क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। अस्पताल की सेवाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों, गरीबों और जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए उपचार की दरों, छूट की शर्तों और अन्य शुल्कों में पारदर्शिता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होगा।

×
Date : 17 October 2026 Posted By : EDITOR
महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]