More than 700 deaths due to rain and floods in Pakistan

पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ से 700 से ज्यादा मौतें, तबाही के लिए भारत पर मढ़ा आरोप

UNN: पाकिस्तान इस समय भारी मानसून बारिश और बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है। देश में अब तक 706 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 965 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत है, जहां अकेले 427 लोगों ने जान गंवाई है। पाकिस्तानी चैनल समा टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि पंजाब में रावी नदी उफान पर है और इसमें 60,000 क्यूसेक से अधिक पानी बह रहा है। रिपोर्टर ने आरोप लगाया कि यह पानी भारत द्वारा छोड़ा गया जिसकी वजह से नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया। प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) के तहत भारत को ब्यास, रावी और सतलुज का पानी उपयोग करने का अधिकार है। पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब की नदियों का पानी मिलता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने संधि को रद्द कर दिया था। इसी वजह से पाकिस्तान अब भारत पर बाढ़ का दोष मढ़ रहा है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 और मौतें दर्ज की गई हैं। सेना राहत और बचाव कार्यों में जुटी है।

×
Date : 21 August 2025 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ से 700 से ज्यादा मौतें, तबाही के लिए भारत पर मढ़ा आरोप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]