Khajrana Ganesh's 8 kg silver crown is ready

खजराना गणेश का 8 किलो चांदी का मुकुट तैयार

सोने का मुकुट भी बनवाने की तैयारी, दानदाताओं से की अपील

इंदौर,(नप्र)। गणेश चतुर्थी के पहले इंदौर के खजराना गणेश के लिए 8 किलो चांदी से निर्मित मुकुट तैयार किया गया है। मंदिर समिति अब सोने का मुकुट बनवाने पर भी विचार कर रही है। इसके लिए दानदाताओं से भी दान की अपील की गई है।
बुधवार को 8 किलो चांदी का यह मुकुट भगवान गणेश को लगाकर देखा गया। मुकुट को पूरी तरह से पहनाकर फिटिंग भी देखी जाएगी। यह मुकुट अलग तरह की डिजाइन में बनवाया गया है। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्?ट ने बताया कि भगवान के लिए सोने का मुकुट बनवाना था लेकिन उससे पहले चांदी का बनवाया है। मुकुट सुंदर है। संभवत: गुरुवार को इसे भगवान को पहनाकर देखा जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो चांदी के मुकुट के बाद सोने का मुकुट बनवाने की तैयारी की जाएगी।
रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ का भी बनेगा मुकुट
पं.भट्ट ने बताया कि भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी स्वर्ण मुकुट तैयार करवाया जाएगा। इसमें करीब 11 किलो सोना लगेगा। भगवान गणेश का स्वर्ण मुकुट करीब 5 किलो का बनेगा। मंदिर प्रबंधन के पास साढ़े 4 से 5 किलो सोना है। भगवान के मुकुट तैयार करवाने के लिए दानदाताओं से भी अपील की जा रही है। चांदी का मुकुट लगाने के दौरान नगर निगम आयुक्त व मंदिर प्रशासक शिवम वर्मा, एसडीएम विनोद राठौर, ट्रैफिक डीसीपी मनोज खत्री, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मुख्य पुजारी पं.अशोक भट्ट, सहित कई लोग मौजूद रहे। मुकुट लगाकर देखने के बाद साथ ही मंदिर प्रशासक ने आगामी उत्सव का पहला निमंत्रण भगवान गणेश को अर्पित किया।

×
Date : 21 August 2025 Posted By : EDITOR
खजराना गणेश का 8 किलो चांदी का मुकुट तैयार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खनि निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खनिज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। […]