Modi has come to perform the last rites of Nitish's politics

नीतीश की राजनीति का पिंडदान करने आए हैं मोदी

गया दौरे पर पीएम मोदी, लालू यादव का तंज

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया और बेगूसराय दौरे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
इधर, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा –
“गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी आ रहे हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देने, गरीब-पिछड़ों को अधिकार से वंचित करने, संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने और डबल इंजन की सरकार के जरिए बिहार को अपराध व गरीबी से जकड़ने वाली राजनीति का पिंडदान करें।”
लालू यादव ने पीएम मोदी के दौरे को “राजनीतिक पिंडदान” करार दिया। वहीं आरजेडी नेताओं ने भी इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं, जमीन पर कुछ नजर नहीं आता।
दूसरी ओर, एनडीए नेताओं का कहना है कि यह दौरा विकास यात्रा का हिस्सा है और बिहार की जनता को बड़े पैमाने पर रोजगार व बुनियादी सुविधाओं से जोड़ेगा। उनके मुताबिक, पीएम मोदी की परियोजनाएं राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित होंगी।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी के लगातार दौरे न केवल विकास योजनाओं का संदेश देने के लिए हैं, बल्कि एनडीए की चुनावी जमीन को और मजबूत करने की रणनीति भी है।

×
Date : 23 August 2025 Posted By : EDITOR
नीतीश की राजनीति का पिंडदान करने आए हैं मोदी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]