Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav met Khanqah Rahman

मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

मुंगेर। बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की।
बात दें कि इनदिनों राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जो छठे दिन शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होकर आगे बढ़ी। खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना सहित मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस ने लिखा, नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी मौजूद थे। करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से बात की। इससे पहले, मुंगेर में भाषण देकर राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोदी और नीतिश सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश जब भी हार का आभास पाते हैं, तब चुनावों में हेराफेरी करते हैं। राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को सही बताकर कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है। इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। फिलहाल, यह यात्रा मुंगेर में मुस्लिम और यादव बाहुल इलाकों से होकर गुजर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, उनका काफिला सुल्तानगंज से होकर अकबरनगर तक पहुंचेगा। मुंगेर के बाद राहुल गांधी की यात्रा का अगला पड़ाव भागलपुर होगा, जहां वह करीब 50 किलोमीटर लंबी यात्रा निकलने वाले है। यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा। उस दिन महागठबंधन की तरफ से विशाल रैली का कार्यक्रम तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]