Lalu will decide to include Owaisi's party in the grand alliance

महागठबंधन में ओवैसी की पार्टी को शामिल करने का फैसला लालू करेंगे!

महागठबंधन में ओवैसी की पार्टी को शामिल करने का फैसला लालू करेंगे!

कांग्रेस नेता अलावरू ने कहा- सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अलावरू ने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पत्र लालू को लिखा गया है, इसलिए इस पर वही स्पष्टीकरण देंगे। कांग्रेस का इससे कोई संबंध नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पशुपति कुमार पारस की पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को महागठबंधन में शामिल किए जाने पर भी बात हुई। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बातचीत सकारात्मक है और बहुत जल्द इस पर औपचारिक घोषणा हो सकती है। सीट बंटवारे पर अलावरू ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सूची राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। इस मुद्दे पर समन्वय समिति में चर्चा जारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि 15 सितंबर तक सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा।
अलावरू ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जितनी भी सीटें मिलेंगी, वह उसमें कोई आपत्ति नहीं करेगी। अभी तक की बातचीत सकारात्मक रही है। महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगा और कोई विवाद नहीं होगा। अलावरू के बयानों से साफ है कि कांग्रेस सीट बंटवारे में लचीलापन दिखाने के मूड में है। वहीं, ओवैसी की पार्टी को महागठबंधन में जगह देने या न देने का फैसला अब लालू यादव करेंगे।
इससे साफ है कि कांग्रेस के संकेत बताते हैं कि सीट बंटवारे और संभावित सहयोगियों को लेकर 15 सितंबर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की रणनीति ठोस रूप ले लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]