Government fixes retail prices of 42 life saving drugs

सरकार ने तय किए 42 जीवनरक्षक दवाओं के खुदरा दाम

नई ‎दिल्ली । राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने जीवनरक्षक दवाओं की कीमतें तय कर दी हैं। इनमें ज़ाइडस हेल्थकेयर की मेरोपीनम एंड सलबेक्टम इंजेक्शन की कीमत 1938.59 प्रति वायल और इप्का लेबोरेट्रीज़ की मायकोफेनोलेट माफे‎टिल टेबलेट की कीमत 131.58 प्रति टैबलेट तय की गई है। ये दवाएं गंभीर संक्रमण और अंग प्रत्यारोपण के बाद ऑर्गन रिजेक्शन रोकने में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा, एबॉट हेल्थकेयर की क्ले‎रिथ्रोमाय‎सिन ईआर टेबलेट की कीमत 71.71 रुपए प्रति टैबलेट तय की गई है। एनपीपीए ने सभी दवा निर्माताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मूल्य सूची डीलरों, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को सौंपें। साथ ही, सभी रिटेलरों और ऑनलाइन फार्मेसियों को यह सूची सार्वजनिक और स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करनी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से मरीजों को राहत मिलेगी और दवा विक्रेताओं द्वारा की जाने वाली अनियमित मुनाफाखोरी पर नियंत्रण होगा।

×
Date : 11 September 2025 Posted By : EDITOR
सरकार ने तय किए 42 जीवनरक्षक दवाओं के खुदरा दाम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]