PM Modi Speech Enthusiasm in the country regarding GST reforms

PM Modi Speech: PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी (GST) सुधारों को लेकर देश में उत्साह

PM Modi Speech: PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी (GST) सुधारों को लेकर देश में उत्साह

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा- 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। साथ ही पीएम ने जनता से अपील भी की। कहा- वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो। पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।
वहीं पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा कि- नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया और 8 साल में ₹55 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले। अब आप ₹2.5 लाख करोड़ के ‘बचत उत्सव’ की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंडऐड लगाने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]