CJI Gavai's message The immense power of justice is humility

जजों के पास अपार शक्ति होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए

सीजेआई गवई का संदेश: न्याय की अपार शक्ति विनम्रता और जिम्मेदारी से ही सार्थक

-सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल सम्मेलन को कर रहे थे संबोधित

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि जजों के पास अपार शक्ति होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। सीजेआई सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी) 2025 के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें देशभर से जजों और ट्रिब्यूनल सदस्यों ने हिस्सा लिया।
सीजेआई गवई ने कहा, कि हमारे सामने आने वाले सभी वादियों का विश्वास होता है कि उन्हें न्याय मिलेगा। इसलिए हमारे फैसले हमेशा निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होने चाहिए। जज और वकील एक ही रथ के दो पहिए हैं। दोनों साथ चलेंगे तभी न्याय व्यवस्था सुचारु रूप से चलेगी।
जजों के आचरण पर चिंता
सीजेआई गवई ने न्यायिक अधिकारियों (ज्यूडिशियल ऑफिसर्स) के आचरण पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि अब न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) परीक्षा के लिए तीन साल की प्रैक्टिस अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिना अनुभव वाले युवा ग्रेजुएट जज बनने के बाद कभी-कभी वरिष्ठ वकीलों को दबाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में एक हाईकोर्ट में ऐसा हुआ कि एक युवा वकील, जज की फटकार से बेहोश हो गया। इस नियम का उद्देश्य यही है कि उम्मीदवार पहले अदालत की प्रक्रिया और वकालत का अनुभव हासिल करें, उसके बाद ही जज बनें।
पैसा या शोहरत नहीं, न्याय और मानवता से प्रेम जरूरी
सीजेआई गवई ने मार्टिन लूथर किंग के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, हमें ऐसे नेता और जज चाहिए जो पैसे या शोहरत के लिए नहीं, बल्कि न्याय और मानवता के प्रेम से काम करें। उन्होंने कहा कि यह आत्मचिंतन और सुधार का अवसर है, ताकि न्यायपालिका और ट्रिब्यूनल तंत्र और मजबूत हो सके।

×
Date : 21 September 2025 Posted By : EDITOR
जजों के पास अपार शक्ति होती है, लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]