Election Commission announces SIR will now be implemented

चुनाव आयोग का ऐलान- अब 12 राज्यों में होगा एसआईआर

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- बिहार में कामयाब रहा एसआईआर

आज रात से वोटर लिस्ट फ्रीज; बीएलओ तीन बार वोटर की जांच करेंगे

नई दिल्ली । आप सभी ने देखा, कि बिहार में एसआईआर कामयाब रहा। अब दूसरे फेज में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। यह घोषणा सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इन राज्यों में आज रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएंगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 12 राज्यों में एसआईआर का ऐलान किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज रात से ही इन राज्यों में वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएंगी। उन्होंने कहा, एसाईआर का फेज वन खत्म हुआ और इसकी सबसे बड़ी खासीयत यह रही कि बिहार के 7.5 करोड़ मतदताओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने कहा, कि एसआईआर का दूसरा चरण प्रारंभ किया जा रहा है। शुरु किए जा रहे इस दूसरे चरण में मतदाता सूची के अपडेशन के साथ ही नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने एसआईआर की शुरुआत बिहार से की थी। यहां एसआईआर कामयाब रहा। इसे लेकर राज्य में जीरो शिकायते मिलीं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि नतीजा सभी के सामने है। बिहार में एसआईआर कामयाब रहा और अब दूसरे फेज में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां, जहां एसआईआर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी। उस सूची के सभी मतदाताओं को बीएलओ विशिष्ट गणना प्रपत्र प्रदान करेंगे। इनमें वर्तमान मतदाता सूची के सभी जरूरी विवरण होंगे। मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने के बाद बीएलओ, वे सभी जिनके नाम गणना प्रपत्रों में हैं, इसका मिलान करने का प्रयास करेंगे कि क्या उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में था। यदि हां, तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरुरत नहीं होगी। यदि उनके नाम नहीं, बल्कि उनके माता-पिता के नाम सूची में थे, तो भी उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने होंगे। 2002 से 2004 तक की एसआईआर मतदाता सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सभी के भी लिए उपलब्ध होगी और वे स्वयं मिलान कर सकते हैं।
एसआईआर होने वाले 12 राज्यों की सूची
पश्चिम बंगाल
छत्तीसगढ़
गोवा
गुजरात
केरल
लक्षद्वीप
मध्य प्रदेश
पुडुचेरी
राजस्थान
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
अंडमान निकोबार
यहां बताते चलें कि इन एसआईआर होने वाले राज्यों में से 2026 में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि 2027 में गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और 2028 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में चुनाव होने हैं।

×
Date : 27 October 2025 Posted By : EDITOR
चुनाव आयोग का ऐलान- अब 12 राज्यों में होगा एसआईआर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]