100 children were called for auditions.

100 बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया, 17 को बनाया बंधक, पुलिस की गोली से यूट्यूबर की मौत

– जवाबी फायरिंग में घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुंबई । मुंबई के पवई इलाके स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले यूट्यूबर रोहित आर्या की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रोहित ने ऑडिशन के बहाने करीब 100 बच्चों को स्टूडियो बुलाया था। बाद में उसने 80 बच्चों को छोड़ दिया और 17 बच्चों समेत एक बुजुर्ग और एक अन्य व्यक्ति को कमरे में बंद कर लिया। बच्चों ने शीशे से झांककर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। रोहित बार-बार पुलिस को धमका रहा था कि अगर किसी ने अंदर घुसने की कोशिश की तो वह बच्चों को नुकसान पहुंचा देगा। इसी बीच उसका एक वीडियो संदेश भी सामने आया, जिसमें वह कहता दिखा, “मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, मुझे बस कुछ नैतिक सवालों के जवाब चाहिए।”
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने एक साइलेंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस की एक टीम बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी। इस दौरान रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उसी में रोहित घायल हुआ।
पुलिस ने मौके से एयरगन और कुछ संदिग्ध केमिकल पदार्थ बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम इनकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं और उनका मेडिकल चेकअप तथा काउंसलिंग कराई जा रही है।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक मेंटली डिस्टर्ब्ड लेकिन प्लान्ड घटना लगती है। समय रहते कार्रवाई न की जाती तो यह बड़ी त्रासदी बन सकती थी।

×
Date : 30 October 2025 Posted By : EDITOR
100 बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया, 17 को बनाया बंधक, पुलिस की गोली से यूट्यूबर की मौत
News Image

100 बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया, 17 को बनाया बंधक, पुलिस की गोली से यूट्यूबर की मौत

- जवाबी फायरिंग में घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुंबई । मुंबई के पवई इलाके स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले यूट्यूबर रोहित आर्या की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रोहित ने ऑडिशन के बहाने करीब 100 बच्चों को स्टूडियो बुलाया था। बाद में उसने 80 बच्चों को छोड़ दिया और 17 बच्चों समेत एक बुजुर्ग और एक अन्य व्यक्ति को कमरे में बंद कर लिया। बच्चों ने शीशे से झांककर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। रोहित बार-बार पुलिस को धमका रहा था कि अगर किसी ने अंदर घुसने की कोशिश की तो वह बच्चों को नुकसान पहुंचा देगा। इसी बीच उसका एक वीडियो संदेश भी सामने आया, जिसमें वह कहता दिखा, “मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, मुझे बस कुछ नैतिक सवालों के जवाब चाहिए।”
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने एक साइलेंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस की एक टीम बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी। इस दौरान रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उसी में रोहित घायल हुआ।
पुलिस ने मौके से एयरगन और कुछ संदिग्ध केमिकल पदार्थ बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम इनकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं और उनका मेडिकल चेकअप तथा काउंसलिंग कराई जा रही है।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक मेंटली डिस्टर्ब्ड लेकिन प्लान्ड घटना लगती है। समय रहते कार्रवाई न की जाती तो यह बड़ी त्रासदी बन सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]