PM Modi meets World Cup winning daughters

विश्व कप विजेता बेटियों से मिले पीएम मोदी, ऐतिहासिक जीत की बधाई दी

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड चैम्पियन बेटियों से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिखाए गए उनके जज़्बे, संघर्ष और शानदार वापसी की सराहना की।पीएम ने कहा कि टीम ने शुरुआती हार और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बावजूद जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने 2017 में भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन उस समय टीम बिना ट्रॉफी गई थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अब हम ट्रॉफी के साथ आए हैं, और हम चाहते हैं कि आगे भी बार-बार ऐसे मौकों पर पीएम से मुलाकात होती रहे।
उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा टीम को प्रेरित करते हैं और उनकी ऊर्जा से हर खिलाड़ी को नई दिशा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट क‍िया था। पीएम मोदी ने लिखा था, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन स्किल, आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैम्पियंस को इस खेल को अपनाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी। टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां।

×
Date : 05 November 2025 Posted By : EDITOR
विश्व कप विजेता बेटियों से मिले पीएम मोदी, ऐतिहासिक जीत की बधाई दी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]