CM Dr. Yadav to Attend MP Tech Growth Conclave 2.0 in Indore

MP: एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 इंदौर (indore) में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

टियर-2 भारत की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करेगा मध्यप्रदेश

‘टेक्नोलॉजी-फर्स्ट इकोनॉमी विजन’ किया जाएगा प्रस्तुत

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित होने वाले ‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में शामिल होंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कॉनक्लेव का आयोजन प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने के लिये किया जा रहा है। इससे राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा तय हो होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मध्यप्रदेश टियर-2 भारत की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सके। कॉन्क्लेव में राज्य सरकार का ‘टेक्नोलॉजी-फर्स्ट इकोनॉमी विजन’ प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें दर्शाया जाएगा की मध्यप्रदेश नवाचार, कौशल और उद्यमिता के समन्वय से समावेशी आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक भी करेंगे जिसमें निवेश और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होगी।
कॉनक्लेव में ‘मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025’ का मसौदा भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जो इसकी खगोलीय विरासत को आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ेगा। यह मसौदा IN-SPACE के तहत राष्ट्रीय अंतरिक्ष सुधारों के अनुरूप है, जो उपग्रह डिज़ाइन, प्रक्षेपण सेवाओं और सुदूर संवेदन में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी।
पहले संस्करण की सफलता के बाद, एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 और बड़े पैमाने महत्वाकांक्षा के साथ आयोजित की जाएगी। पिछले 6 महीनों में मध्यप्रदेश ने नवाचार, बुनियादी ढांचे और निवेश के माध्यम से उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं। इंदौर में नए जीसीसी संचालित हो रहे हैं जो आईटी, फिनटेक और चिकित्सा प्रौद्योगिकी में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पर तेज़ी से कार्य चल रहा है जो अनुसंधान, डिज़ाइन, प्रोटोटाइपिंग और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देंगे।
नई इकाइयों का उद्घाटन एवं नई परियोजनाओं का होगा भूमि-पूजन
कॉनक्लेव में एमपीएसईडीसी के अंतर्गत नई इकाइयों का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन समारोह भी होगा। निवेशकों को एलओए (आवंटन पत्र) वितरित किए जाएंगे। उद्योगों के साथ एमओयू एवं समझौतों का आदान-प्रदान होगा। ‘मध्यप्रदेश अंतरिक्ष तकनीक नीति 2025’ के मसौदे का अनावरण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC), ड्रोन प्रौद्योगिकी, एवीजीसी-एक्सआर एवं गेमिंग पर उद्योग गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।
कॉनक्लेव में उद्योग जगत के प्रतिनिधि अनंत टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के डॉ. सुब्बाराव पावुलुरी फिक्की एवीजीसी-एक्सआर फोरम के अध्यक्ष श्री आशीष कुलकर्णी , एएनएसआर के सह-संस्थापक एवं 1Wrk के सीईओ श्री विक्रम आहूजा, IN-SPACe के डॉ. प्रफुल्ल जैन, सोलुजेनिक्स के चंद्रा कोथापु, आर.डब्ल्यू.एस मोराविया इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के बेंजामिन फेस और क्लिनीसप्लाई जीसीसी की प्रेरिता बाहेती शामिल होंगे।
तकनीकी प्रदर्शनी में आईटी, ईएसडीएम, ड्रोन, सेमीकंडक्टर और स्पेसटेक क्षेत्रों की 16 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ अपने नवीनतम नवाचारों और सहयोगात्मक पहलों का प्रदर्शन करेंगे।
कॉन्क्लेव में 500 से अधिक सीएक्सओ, स्टार्टअप संस्थापक, नीति निर्माता, निवेशक और शिक्षाविद शामिल होंगे। यह आयोजन नीति, लोगों और प्रगति के एकीकरण का प्रतीक है और दर्शाता है कि मध्यप्रदेश नवाचार आधारित समावेशी विकास के माध्यम से विकसित भारत 2047 की दिशा में अग्रसर है।

×
Date : 12 November 2025 Posted By : EDITOR
MP: एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 इंदौर (indore) में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]