Rupee hits its lowest level

रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

मुम्बई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। इससे रुपया 89 के स्तर से नीचे खिसक गया। कारोबार के दौरान यह 78 पैसे की गिरावट के साथ ही 89.46 पर था। रुपए में आई यह गिरावट तीन महीने में सबसे अधिक है। घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से भी रुपया दबाव में आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.67 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 82 पैसे फिसलकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 89.50 पर पहुंच गया। वहीं गत दिवस रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे नीचे आकर 88.68 पर बंद हुआ था। इससे पहले 30 सितंबर को रुपए कारोबार के दौरान 88.85 पर फिसला था। बंद भाव की बात करें तो रुपया 14 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। इससे पहले 30 जुलाई को भारतीय मुद्रा में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह डॉलर के मुकाबले 89 पैसे टूट गई थी।

×
Date : 25 November 2025 Posted By : EDITOR
रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]