Rupee hits its lowest level

रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

मुम्बई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। इससे रुपया 89 के स्तर से नीचे खिसक गया। कारोबार के दौरान यह 78 पैसे की गिरावट के साथ ही 89.46 पर था। रुपए में आई यह गिरावट तीन महीने में सबसे अधिक है। घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से भी रुपया दबाव में आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.67 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 82 पैसे फिसलकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 89.50 पर पहुंच गया। वहीं गत दिवस रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे नीचे आकर 88.68 पर बंद हुआ था। इससे पहले 30 सितंबर को रुपए कारोबार के दौरान 88.85 पर फिसला था। बंद भाव की बात करें तो रुपया 14 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था। इससे पहले 30 जुलाई को भारतीय मुद्रा में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह डॉलर के मुकाबले 89 पैसे टूट गई थी।

×
Date : 25 November 2025 Posted By : EDITOR
रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]