A glimpse of Indian CM Dr. Mohan Yadav's son Abhimanyu Yadav

CM डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव की सगाई में देसी संस्कृति का नज़ारा

CM डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव की सगाई में देसी संस्कृति का नज़ारा

बैलगाड़ी से हुई एंट्री बनी समारोह का आकर्षण

 जोड़े ने बैलों को चारा-गुड़ खिलाकर रचाई अनोखी परंपरा

उज्जैन : उज्जैन के सांवरा खेड़ी में सामूहिक विवाह यह समारोह 30 नवंबर को होना है, जिसमें CM डॉ. मोहन यादव के बेटे सहित कुल 22 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इस आयोजन में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक संस्थाएँ भी शामिल हैं। आज समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने बैलों को चारा और गुड़ खिलाकर परंपरा व संवेदना का संदेश दिया। इसके बाद दोनों ने बैलगाड़ी पर बैठकर सगाई स्थल में एंट्री ली, जिसे देखकर मेहमानों ने तालियों से स्वागत किया। देसी अंदाज़ वाली यह एंट्री चर्चा का विषय बनी रही।
सामूहिक विवाह
विशाल डोम, स्टेज और वीआईपी इंतज़ामों के बीच 22 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
तारीख: 30 नवंबर 2025
स्थान: सांवरा खेड़ी, उज्जैन
आयोजन: अखिल भारतीय यादव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन
विशेष: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी भी इसी सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी।
तैयारियाँ: आयोजन के लिए पाँच डोम (तंबू) और एक बड़ा मंच तैयार किया गया है, जिसमें 7 गेट, 6 चेंजिंग रूम, वॉशरूम और ग्रीन रूम जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
22 जोड़ों का सामूहिक प्रोसेशन और भोज
30 नवंबर की सुबह 9 बजे हरी फाटक से सभी 22 दूल्हों का प्रोसेशन आयोजन स्थल की ओर निकलेगा। करीब 11:30 बजे फेरे होंगे। सामूहिक विवाह में भोजन के रूप में दो मिठाई, सब्जी-पूरी और नमकीन परोसी जाएगी। सभी जोड़ों को समाज की ओर से 51 हजार रुपये का सामान गिफ्ट दिया जाएगा।

Watch Video Update Daily News..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल दो चरणों में होगा सम्मेलन, कृषि नवाचारों पर होगी वैश्विक चर्चा भोपाल : केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 […]

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण को किया भूमि-पूजन उद्योगों के उजालों से रौशन हो रहा हमारा मध्यप्रदेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा – इन्दौर को […]