n objective of the ruling party is to tarnish Nehru Sonia Gandhi

नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य: सोनिया गांधी

नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य: सोनिया गांधी

-देश के पहले पीएम की विरासत आज भी हमारे रोजमर्रा के जीवन को दे रही आकार

नई दिल्ली । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सत्तारूढ़ सरकार पर देश के पहले पीएम पंडित नेहरू को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है। उनका मकसद केवल उन्हें मिटाना नहीं, बल्कि उन सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक नींव को ही ध्वस्त करना है जिन पर हमारा राष्ट्र खड़ा है। एक कार्यक्रम में संबोधन देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू को अपमानित करने, उनकी छवि विकृत करने, उन्हें छोटा दिखाने और बदनाम करने की एक सुनियोजित कोशिश की जा रही है जो कतई स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र उद्देश्य न केवल नेहरू को एक व्यक्तित्व के रूप में कमतर आंकना है, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सर्वमान्य भूमिका को कम करना और इतिहास को फिर से लिखने के स्वार्थी प्रयास में उनकी विरासत को नष्ट करना है। सोनिया गांधी ने साफ कहा कि इसमें कोई शक न रहे कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य है। उनका इरादा सिर्फ उन्हें मिटाना नहीं है; बल्कि उस सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधार को ही नष्ट करना है जिस पर हमारा देश खड़ा हुआ और विकसित हुआ है।
उन्होंने याद दिलाया कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य के प्रमुख निर्माता थे, योजनाबद्ध आर्थिक विकास में उनका दृढ़ विश्वास था और वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमताओं के विकास के साथ वैज्ञानिक सोच के विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्मनिरपेक्षता का मतलब था भारत की विविधताओं का उत्सव मनाना और साथ ही इसकी मूल एकता को मजबूत करना। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी विरासत आज भी हमारे रोजमर्रा के जीवन को आकार दे रही है। उनके निधन के बाद कई दशक बीत गए हैं, लेकिन वे आज भी हमारे लाखों देशवासियों के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

77th Republic Day 2026: कर्तव्यपथ पर मध्यप्रदेश की भव्य झांकी, ‘विरासत और विकास’ का सशक्त संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱77 Republic Day 2026: कर्तव्यपथ पर मध्यप्रदेश की भव्य झांकी, ‘विरासत और विकास’ का सशक्त संदेश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित झांकी ने नारी सशक्तिकरण, सुशासन और समृद्ध भविष्य का किया प्रभावशाली चित्रण, लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित मध्यप्रदेश की झांकी ने दिल जीता।  मध्यप्रदेश की शान – देवी अहिल्याबाई की गौरवगाथा  […]

Madhya Pradesh : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शिप्रा तट पर हुआ भव्य गणतंत्र दिवस समारोह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शिप्रा तट पर हुआ भव्य गणतंत्र दिवस समारोह परेड की सलामी लेकर मुख्यमंत्री ने दिया विकास और सुशासन का संदेश, प्रदेश की उपलब्धियों का किया व्यापक उल्लेख उज्जैन। प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ […]