Twisha Case Husband and Mother-in-Law Sent to Jail

ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा

ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा

गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की

Bhopal: सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। सुरक्षा कारणों से दोनों को अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत को बताया कि न्यायिक सेवाकाल में उन्होंने कई गंभीर मामलों में फैसले सुनाए थे और अनेक दोषियों को सजा दी थी, जिनमें से कुछ जेल में हो सकते हैं। ऐसे में उनकी और बेटे की सुरक्षा को देखते हुए अलग सेल उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस भी हुई।

×
Date : 02 June 2026 Posted By : EDITOR
ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

📰 Generate e-Paper Clip 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत […]