Vaccination: 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका - Update Now News

Vaccination: 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन लेने की उम्र सीमा अभी तक 45 है, ऐसे में लोगों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि, इस उम्र सीमा को केंद्र सरकार कम करने पर विचार करे। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कोरोना से छिड़ी जंग में सफलता पाने के लिए इस उम्र सीमा को कम करने की गुहार केंद्र से लगा चुके हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को देशभर के प्रमुख डॉक्टरों और फार्मा कंपनियों के साथ एक मीटिंग की। जिसके बाद फैसला किया कि, अब देश में टीका लगवाने की उम्र एक मई से 18 साल से ऊपर होगी। जिसका मतलब ये हुआ कि, अब सिर्फ 45 साल के ही नहीं बल्कि 18 साल से ऊपर के लोग भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा सकते हैं। बता दें कि सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।
देश के शीर्ष डॉक्टरों के साथ विचार मंथन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बीते एक साल से इसको लेकर प्रयास कर रही है कि देश में बड़ी संख्या में भारतीयों को कम से कम समय में वैक्सीन दी जा सके। आपको बता दें कि सोमवार को हुई इस मीटिंग में घरेलू कंपनियों को वैक्सीन के अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य भारतीय और विदेशी वैक्सीन्स को भी मंजूरी देने की बात शामिल है।

×
Date : 19 April 2021 Posted By : EDITOR
Vaccination: 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]