Nitin Naveen has become the national working president of the BJP

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे

UNN: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कल वे दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भाजपा मुख्यालय में सुबह 11 बजे उनका स्वागत होगा। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाहनितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव, बिहार प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के तौर पर संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईंधन संकट: अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे डीजल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईंधन संकट: अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे डीजल -रिटेल पंपों से ये लोग नहीं खरीद पाएंगे तेल नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त और बड़ा कदम […]

भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता संपन्न: घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर सीधी चर्चा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता संपन्न: घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर सीधी चर्चा नई दिल्ली । नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आयोजित चार दिवसीय महानिदेशक (डीजी) स्तर की महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। इस बैठक में सीमा पर बढ़ते तनाव, अवैध घुसपैठ, सीमा […]