Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामले पर SC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस - Update Now News

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामले पर SC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

 

नई दिल्ली। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो, देश में कोरोना के 3,14,835 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आने से 2,104 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी बुरा देखने को मिल रहा है। देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। इस बीच गुरुवार को ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि उनके पास कोरोना से निपटने के लिए क्या नेशनल प्लान है। इसके साथ कोर्ट ने हरीश साल्वे (Harish Salve)को एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार मुद्दों पर केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है, जिसमें पहला- ऑक्सीजन की सप्लाई, दूसरा- दवाओं की सप्लाई, तीसरा- वैक्सीन देने का तरीका और प्रक्रिया और चौथा- लॉकडाउन करने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार को हो, कोर्ट को नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]