CM Fadnavis speaks landslide Mumbai BMC Election Result 2026

Mumbai BMC Election Result 2026 : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर बोले CM फडणवीस

Mumbai BMC Election Result 2026 : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस

– हिंदुत्व हमारी आत्मा, विकास हमारा एजेंडा – CM देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डटरक चुनाव प्रचार किया जबकि कांग्रेस अपनी उपस्थिति तक दर्ज नहीं करा पाई। नासिक को छोड़ ठाकरे बंधु मुंबई से बाहर निकले ही नहीं। चुनाव नतीजे उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

मुंबई । महाराष्ट्र निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुंबई स्थित भाजपा मुख्यालय में विजयी नायक की तरह स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएमसी समेत 25 नगर निगमों में भाजपा और महायुति की ऐतिहासिक जीत का धन्यवाद दिया। उन्होंने इस जीत को रिकॉर्ड तोड़ जनादेश करार दिया और कहा कि यह जनता का साफ संदेश है कि वे विकास और ईमानदारी चाहते हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “मैं महाराष्ट्र की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं। 29 नगर निगमों में से 25 भाजपा या महायुति गठबंधन ने जीते हैं। बीएमसी पर भी महायुति का झंडा लहराएगा। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया और लोगों ने इसका बड़े पैमाने पर समर्थन किया। यह रिकॉर्ड तोड़ जनादेश दर्शाता है कि लोग विकास और ईमानदारी चाहते हैं। मैं बालासाहेब ठाकरे को भी उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं।”
फडणवीस ने आगे कहा कि उनका एजेंडा अब भी विकास रहेगा। उन्होंने कहा, “हमारी आत्मा हिंदुत्व है और हमें इस पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। जो लोग हिंदुत्व को जीवन पद्धति मानते हैं, उन्होंने हमें समर्थन दिया है। आगे भी सरकार का एजेंडा विकास ही रहेगा।
मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि जीत के बाद किसी तरह का उन्माद न हो। जनता ने हमें उनकी सेवा के लिए चुना है, न कि गैर-जिम्मेदार व्यवहार करने के लिए।”
उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नबीन और नितिन गडकरी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने अपने गठबंधन सहयोगियों का भी आभार जताया और बताया कि उन्होंने एकनाथ शिंदे से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी, जिस पर शिंदे ने भी शुभकामनाएं दीं।
फडणवीस ने उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के दिन-रात मेहनत की और इस ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महापौर के चुनाव के बाद पार्टी की ओर से भव्य उत्सव मनाया जाएगा।

मुंबई में भाजपा ऑफिस में CM देवेंद्र फडणवीस का स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नक्सलवाद का अंत, बदलता बस्तर: विकास की नई इबारत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नक्सलवाद का अंत, बदलता बस्तर: विकास की नई इबारत कभी नक्सलवाद के खौफ से पहचाने जाने वाले बस्तर की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। सुरक्षा अभियानों और विकास कार्यों के चलते क्षेत्र में शांति का माहौल बन रहा है। वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे ने कहा कि अब सरकार […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]