Eight soldiers injured in a terrorist encounter in Jammu and Kashmi

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल:3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तवाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल:3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तवाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

Mumbai: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर आतंकी मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए उधमपुर आर्मी बेस अस्पताल पहुंचाया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 आतंकियों को जवानों ने घेर लिया था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF सर्चिंग में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सलमान खान और नयनतारा पहली बार साथ, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की ग्रैंड एक्शन स्पेक्टेकल में मचेगा धमाका!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सलमान खान और नयनतारा पहली बार साथ, वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की ग्रैंड एक्शन स्पेक्टेकल में मचेगा धमाका! Mumbai: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और चर्चित जोड़ियों में से एक अब बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। सुपरस्टार सलमान खान और साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा पहली […]

“His energy is incredible—he’s truly one of the best hosts and a superstar in every sense”: Munisha Khatwani on Akshay Kumar, host of Wheel of Fortune

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“His energy is incredible—he’s truly one of the best hosts and a superstar in every sense”: Munisha Khatwani on Akshay Kumar, host of Wheel of Fortune Mumbai: Actress-tarot card reader Munisha Khatwani has recently been to Akshay Kumar’s Wheel Of Fortune show and she shares her experience with us. ”My […]