Fourth T20 New Zealand defeated India by 50 runs

चौथा टी-20; न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया

चौथा टी-20; न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया:सैंटनर ने 3 विकेट झटके; टिम साइफर्ट ने 62 रन बनाए

UNN: न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को विशाखापट्टनम में 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट मैट हेनरी और जैक फाउलकस के खाते आए। एक बैटर रनआउट हुआ। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इस जीत से न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। आखिरी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे नई दिल्ली: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार […]