Covid 19 : PM केयर फंड से सभी जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट - Update Now News

Covid 19 : PM केयर फंड से सभी जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अब देश भर के जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। ये प्लांट पीएम केयर फंड से लगाने को मंजूरी मिली है। कुल 551 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में लगाने के लिए रविवार को निर्देश जारी हुआ है। ताकि देश भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी हो सके। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से 201.58 करोड़ रुपये 162 ऑक्सीजन प्लांट के लिए जारी किए थे। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने से सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हो सकेगी। इन प्लाटों के लगने से अगर कभी बाहर से ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा होती है तो भी मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
दरअसल, देश भर में अस्पताल इस समय ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थानीय स्तर पर प्लांट लगाने की व्यवस्था की है। ताकि सार्वजनिक अस्पतालों में ऑक्सीजन की दिक्कत न हो।

×
Date : 25 April 2021 Posted By : EDITOR
Covid 19 : PM केयर फंड से सभी जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
News Image

 

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अब देश भर के जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। ये प्लांट पीएम केयर फंड से लगाने को मंजूरी मिली है। कुल 551 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में लगाने के लिए रविवार को निर्देश जारी हुआ है। ताकि देश भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी हो सके। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से 201.58 करोड़ रुपये 162 ऑक्सीजन प्लांट के लिए जारी किए थे। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने से सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हो सकेगी। इन प्लाटों के लगने से अगर कभी बाहर से ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा होती है तो भी मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
दरअसल, देश भर में अस्पताल इस समय ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थानीय स्तर पर प्लांट लगाने की व्यवस्था की है। ताकि सार्वजनिक अस्पतालों में ऑक्सीजन की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]