After the Deputy CM, Sunetra Pawar national president of the NCP

डिप्टी सीएम के बाद अब सुनेत्रा पवार बन सकती हैं एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रफुल्ल पटेल ने खुद को अध्यक्ष बनाए जाने के कयासों को किया खारिज

मुंबई । महाराष्ट्र में एनसीपी में सुनेत्रा पवार की ताकत और बढ़ सकती है। पति अजित पवार के निधन के बाद वह डिप्टी सीएम बन चुकी हैं। अब वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनने की तैयारी में हैं। बता दें अजित पवार की बीते सप्ताह एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद ही सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। फिर चर्चा थी कि प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन अब यह पद भी सुनेत्रा पवार को ही मिल सकता है। प्रफुल्ल पटेल ने खुद को अध्यक्ष बनाए जाने के कयासों को खारिज कर दिया है और कहा कि पार्टी के ज्यादातर लोग चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार ही अध्यक्ष बनें।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी सुनेत्रा पवार का कद बढ़ा दिया है। उन्हें पुणे और बीड जिलों का गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया है। अजित पवार के पास भी इन जिलों की जिम्मेदारी थी। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सुनेत्रा पवार ही अध्यक्ष बनें और सभी लोग मिलकर पार्टी को मजबूत करने में उनकी मदद करेंगे। यह अजित पवार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि हम पार्टी की एक बैइक बुलाएंगे और उसमें फैसला लेंगे। पटेल ने कहा कि वह अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं।
इसके अलावा पार्टी के विलय को लेकर भी उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा हमारे सामने नहीं आई थी। पटेल ने कहा कि अजित दादा ने दो बार टीवी इंटरव्यू में कहा था कि एनसीपी के विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। उनका साफ कहना था कि यह एकता फिलहाल निकाय चुनाव को लेकर ही है। उन्होंने कहा कि हमने तो चुनाव में अहिल्यानगर में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। इसके अलावा शिवसेना से नासिक में भी समझौता किया था। बता दें अजित पवार की मौत से कुछ दिन पहले तक एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय की चर्चा जरूर थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई समझौता नहीं हुआ था और ना ही किसी बड़े नेता ने कुछ कहा था।

×
Date : 05 February 2026 Posted By : EDITOR
डिप्टी सीएम के बाद अब सुनेत्रा पवार बन सकती हैं एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]