AI Impact Summit in Delhi from tomorrow, leaders and tech

Ai इम्पैक्ट समिट दिल्ली में कल से, 20 देशों के नेता व टेक लीडर्स होंगे शामिल

Ai इम्पैक्ट समिट दिल्ली में कल से, 20 देशों के नेता व टेक लीडर्स होंगे शामिल

-इस ग्लोबल मीटिंग में एआई टेक्नोलॉजी की ग्रोथ से जुड़े रिस्क पर होगा फोकस

नई दिल्ली। दिल्ली में होने जा रहे एआई इम्पैक्ट समिट में करीब 20 देशों के नेता और यूनाइटेड नेशंस चीफ के भाग लेने की उम्मीद है। कई टेक लीडर्स भी इस समिट में शामिल होने वाले हैं। यह समिट सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार यानी 20 फरवरी तक चलेगी। यह पांच दिनों का इवेंट है, जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसे अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बताया जा रहा है, यह चौथी सालाना ग्लोबल मीटिंग होगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की तेजी से ग्रोथ से जुड़े रिस्क और अवसरों पर फोकस करेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह समिट एआई के लिए आगे के रास्ते पर बातचीत करने के लिए दुनिया भर के ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, इनोवेटर्स और एक्सपर्ट्स को एक साथ लाएगी।
एआई इम्पैक्ट समिट में दुनियाभर के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, क्राउन प्रिंस ऑफ अबू धाबी- यूएई, शेरिंग तोबगे, पीएम-भूटान, एडमंड लारा मोंटानो, वाइस प्रेसिडेंट-बोलीविया, लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, प्रेसिडेंट-ब्राजील, आंद्रेज प्लेनकोविक, पीएम-क्रोएशिया, अलार करिस, राष्ट्रपति-एस्टोनिया, पेटेरी ओर्पो, पीएम-फिनलैंड, इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति-फ्रांस, किरियाकोस मित्सोटाकिस, पीएम-ग्रीस, डॉ. भारत जगदेव, वाइस प्रेसिडेंट-गुयाना, ओल्जास बेक्टेनोव, पीएम-कजाकिस्तान, एलोइस, लिकटेंस्टीन की रियासत के वंशानुगत राजकुमार-लिकटेंस्टीन, डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, पीएम-मॉरिशस, अलेक्जेंडर वुसिक, राष्ट्रपति-सर्बिया, पीटर पेलेग्रिनी, राष्ट्रपति-स्लोवाकिया, पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन, राष्ट्रपति-स्पेन, अनुरा कुमारा डिसानायका, प्रेसिडेंट-श्रीलंका, सेबेस्टियन पिल्ले, वाइस प्रेसिडेंट-सेशेल्स, गाय परमेलिन, प्रेसिडेंट-स्विट्जरलैंड, डिक शूफ, पीएम-नीदरलैंड्स शामिल हैं। यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस के साथ यूएन के दूसरे सीनियर अधिकारियों के भी नई दिल्ली में होने वाले इस अहम समिट में मौजूद रहने की उम्मीद है।
यूएन चीफ के साथ यूएन ह्यूमन राइट्स के हाई कमिश्नर वोल्कर टर्क, डिजिटल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के अंडर-सेक्रेटरी-जनरल और स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव अमनदीप सिंह गिल, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर-जनरल गिल्बर्ट एफ हौंगबो, इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन की सेक्रेटरी-जनरल डोरेन बोगदान-मार्टिन, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन के लिए सेक्रेटरी-जनरल के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव कमल किशोर भी होंगे।
गूगल के सुंदर पिचाई और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन समेत कई टेक लीडर्स के इस समिट में शामिल होने की उम्मीद है। समिट में शामिल होने वाले कुछ खास टेक लीडर्स जिनमें आरती सुब्रमण्यम-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज-एलेक्जेंडर वांग-चीफ एआई ऑफिसर, मेटा, अपर्णा बावा-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर-जूम, बिल गेट्स-चेयर, गेट्स फाउंडेशन और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, ब्रैड स्मिथ-प्रेसिडेंट और वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट क्रिस्टियानो अमोन-प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड-डारियो अमोदेई-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एंथ्रोपिक, डेमिस हसाबिस-को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, गूगल डीपमाइंड, जूली स्वीट-चेयर और सीईओ, एक्सेंचर, सैम ऑल्टमैन-सीईओ, ओपनएआई, सुंदर पिचाई- सीईओ गूगल और अल्फाबेट, शांतनु नारायण-चेयर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एडोब, श्रीधर वेम्बू-को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट, जोहो कॉर्पोरेशन-यान लेकुन-चीफ एआई साइंटिस्ट, मेटा। , नविदिया के सीईटो जेन्सेन हुआंग का भारत आना कैंसिल
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए भारत नहीं आएंगे, खुद कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]