West Indies beat Zimbabwe by 107 runs in Super 8

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया

मुंबई: वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुडाकेश मोती ने 4 विकेट झटके जिम्बाब्वे की ओर से डायोन मायर्स ने 28 रन बनाए। वे टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन का योगदान दिया। विंडीज की ओर से गुडकेश मोती ने 4 विकेट झटके। जबकि अकिल हुसैन ने 3 विकेट हासिल किए। हेटमायर ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई, पॉवेल का भी अर्धशतक वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने फिफ्टी लगाई। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन बनाए। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिचर्ड नगारवा को 2 विकेट मिले।

×
Date : 23 February 2026 Posted By : EDITOR
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]