Bangladesh Army reshuffled as Tariq Rahman becomes PM

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेशी सेना में फेरबदल

तारिक रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेशी सेना में फेरबदल

ढाका: बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही तारिक रहमान ने सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी आदेशों में ऑपरेशनल और इंटेलिजेंस पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। भारत में तैनात रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एमडी हाफिजुर रहमान को मेजर जनरल पद पर प्रमोट किया गया है। उन्हें वापस बुलाकर 55वीं इन्फैंट्री डिविजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) बनाया गया है। वे इससे पहले आर्मी ट्रेनिंग एंड डॉक्ट्रिन कमांड के प्रमुख थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम की जगह ली है, जिन्हें रिटायरमेंट लीव पर भेज दिया गया था।
मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फोर्सेस इंटेलिजेंस (DGFI) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आर्मी मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल के पद पर कार्यरत थे।
उन्होंने मेजर जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम की जगह ली है, जिन्हें फिलहाल विदेश मंत्रालय में राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुशफिकुर रहमान को सशस्त्र बल डिविजन का प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर (PSO) बनाया गया है। वे इससे पहले चटगांव स्थित 24वीं इन्फैंट्री डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) थे। मौजूदा PSO लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कामरुल हसन को विदेश मंत्रालय में राजदूत के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है।

×
Date : 24 February 2026 Posted By : EDITOR
तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेशी सेना में फेरबदल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी […]