rail passengers! Stoppage for Varanasi-Sabarmati Express

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी राहत यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली है. वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के आने से तीनों राज्यों के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी राहत यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली है. वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के आने से तीनों राज्यों के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.
कहां-कहां से गुजरेगी?
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी. ये खासतौर से गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड के रास्ते चलाई जाएगी. इसका रूट है-मिर्जापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर, गांधीनगर, मेहसाणा.
ट्रेन नंबर 12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी जंक्शन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती स्टेशन पर प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन नंबर 12205 साबरमती-वाराणसी ट्रेन वापसी में साबरमती स्टेशन से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी. रेल प्रशासन ने इस ट्रेन के लिए 22 कोच वाले एलएचबी (LHB) रैक दिए हैं. इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस वाराणसी में ही किया जाएगा, जबकि सफर के दौरान गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर डिब्बों में पानी भरने की सुविधा दी जाएगी.

×
Date : 22 October 2026 Posted By : EDITOR
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vintage Lily Crop Blazer Set में Seerat Kapoor का बोल्ड और क्लासी अंदाज, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

📰 Generate e-Paper Clip Vintage Lily Crop Blazer Set में Seerat Kapoor का बोल्ड और क्लासी अंदाज, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान! RS 79,900 के ब्लैक आउटफिट में Seerat Kapoor का बोल्ड ग्लैमरस अंदाज, Designer Gazal Gupta के Vintage Lily लुक ने खींचा ध्यान Mumbai: Seerat Kapoor अपने लेटेस्ट फोटोशूट में एक बार फिर ग्लैमर, […]

Jio Platforms IPO: 100% सब्सक्राइब के बाद भी खुला है मौका..

📰 Generate e-Paper Clip Jio Platforms IPO: 100% सब्सक्राइब के बाद भी खुला है मौका.. UNN: क्या आपको भी लग रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का आईपीओ पूरी तरह भरकर बंद हो चुका है? अगर हां, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हालांकि, 30,213 करोड़ रुपये का यह भारत का सबसे […]