PM Modi arrives in Israel, Netanyahu welcomes him with a hug

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, और गले लगाकर वेलकम किया। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। उनके पहुंचने पर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि इजरायल में आपका स्वागत है, मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी। बता दें कि मोदी की इजरायल की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजरायल पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन की यात्रा के दौरान नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात करने वाले है। उनका इजरायल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्जोग से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी ने सुबह इजराइल रवाना होने से पहले कहा था कि उनकी इजरायल यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत करेगी तथा साझा विजन से दोनों देशों का भविष्य खुशहाल होगा।
उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच मजबूत और कई तरह की रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के सालों में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूं, जिसका मकसद विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार तथा निवेश के साथ ही लोगों के बीच संबंधों सहित अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। हम आपसी फायदे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करने वाले है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल के दो दिवसीय दौरे को इजरायली मीडिया ने द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण और रणनीतिक संबंधों को पुनर्व्यवस्थित करने वाला बताया है। इजरायली समाचार पत्रों ने पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी है और देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर एक मित्र की महत्वपूर्ण यात्रा के रूप में वर्णित किया है। सरकारी अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक, यरुशलम में इस यात्रा को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सड़कों पर भारतीय समुदाय के लोगों को नमस्ते कह कर अभिवादन किया जा रहा है। संसद भवन की ओर जाने वाली सड़कों के किनारे भारतीय और इजरायली झंडे लगाये गए हैं और नेसेट को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया है।

×
Date : 25 February 2026 Posted By : EDITOR
इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….
News Image

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]