The most painful scene of the joint Israeli-American attack

इजराइल-अमेरिका संयुक्त हमले का सबसे दर्दनाक मंजर आया सामने…..ईरान में एक साथ 165 छात्राओं का जनाजा

तेहरान। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में करीब 160 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई थी, जिनकी आज मंगलवार को ईरान नमाजे जनाजा अदा की गई। लाइन से रखे गए ताबूतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ ने कहा, जंग का सबसे दर्दनाक मंजर यही है।
इजराइल और अमेरिका द्वारा अचानक किए गए हमले में ईरान के सु्प्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो गई, जिसके बाद से इरान लगातार मुंहतोड़ जवाब देने में लगा हुआ है। पिछले चार दिनों से जारी जंग का सबसे स्याह पहलू अब सभी के सामने आ गया है। दरअसल ईरान के मिनाब स्थित एक स्कूल पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हमले में 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। मिनाब शहर में मंगलवार 03 मार्च को इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज अदा की गई और आखिरी रसूमात पूरी की गईं। ईरान में एक साथ लाइन में रखे गए इन बच्चियों के ताबूतों को देख जहां पूरा देश मातम में डूब गया। बच्चियों की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। शहर के मुख्य मैदान और आस-पास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यहां बताते चलें कि ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब में 28 फरवरी को स्कूल पर हवाई हमला किया गया था। इस हमले में स्कूल में पढ़ रहीं करीब 165 बच्चियों की मौत हो गई थी। इन छात्राओं का जनाजा एक साथ निकला और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। स्कूल परिसर को निशाना बनाकर किए गए हमले में इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हमले के बाद बचाव दल के लोग घंटों मलबा हटाने में जुटे रहे। राहत और बचाव कार्य पूर्ण होने के बाद मृत बच्चियों की संख्या 165 बताई गई थी। अफसोसनाक और दिल दहला देने वाली बात यह रही कि इस हमलें में मरने वाली बच्चियों में अधिकांश प्राथमिक कक्षा की छात्राएं थीं।
बाजार बंद कर काली पट्टियां बांध विरोध जताया
बच्चियों के अंतिम संस्कार के दिन मिनाब शहर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। शोक जताने के साथ ही नागरिकों ने काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। इस दौरान अनेक मस्जिदों में विशेष दुआओं का एहतराम किया गया, जबकि अनेक जगहों पर शांति मार्च भी निकाले गए।
स्कूल बंद सुरक्षा व्यवस्थ की कड़ी
सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, कि हमले की जद में आए स्कूल परिसर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। इजराइल और अमेरिका के इस संयुक्त हमले ने न सिर्फ ईरान बल्कि दुनियां के शांतिप्रिय अनेक देशों को झकझोर कर रख दिया है।

×
Date : 04 March 2026 Posted By : EDITOR
इजराइल-अमेरिका संयुक्त हमले का सबसे दर्दनाक मंजर आया सामने…..ईरान में एक साथ 165 छात्राओं का जनाजा
News Image

इजराइल-अमेरिका संयुक्त हमले का सबसे दर्दनाक मंजर आया सामने.....ईरान में एक साथ 165 छात्राओं का जनाजा

तेहरान। इजराइल-अमेरिका के संयुक्त हमले में करीब 160 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई थी, जिनकी आज मंगलवार को ईरान नमाजे जनाजा अदा की गई। लाइन से रखे गए ताबूतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ ने कहा, जंग का सबसे दर्दनाक मंजर यही है।
इजराइल और अमेरिका द्वारा अचानक किए गए हमले में ईरान के सु्प्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो गई, जिसके बाद से इरान लगातार मुंहतोड़ जवाब देने में लगा हुआ है। पिछले चार दिनों से जारी जंग का सबसे स्याह पहलू अब सभी के सामने आ गया है। दरअसल ईरान के मिनाब स्थित एक स्कूल पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किए गए संयुक्त हमले में 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों की मौत हो गई। मिनाब शहर में मंगलवार 03 मार्च को इन बच्चियों के लिए जनाजे की नमाज अदा की गई और आखिरी रसूमात पूरी की गईं। ईरान में एक साथ लाइन में रखे गए इन बच्चियों के ताबूतों को देख जहां पूरा देश मातम में डूब गया। बच्चियों की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। शहर के मुख्य मैदान और आस-पास की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यहां बताते चलें कि ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब में 28 फरवरी को स्कूल पर हवाई हमला किया गया था। इस हमले में स्कूल में पढ़ रहीं करीब 165 बच्चियों की मौत हो गई थी। इन छात्राओं का जनाजा एक साथ निकला और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। स्कूल परिसर को निशाना बनाकर किए गए हमले में इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हमले के बाद बचाव दल के लोग घंटों मलबा हटाने में जुटे रहे। राहत और बचाव कार्य पूर्ण होने के बाद मृत बच्चियों की संख्या 165 बताई गई थी। अफसोसनाक और दिल दहला देने वाली बात यह रही कि इस हमलें में मरने वाली बच्चियों में अधिकांश प्राथमिक कक्षा की छात्राएं थीं।
बाजार बंद कर काली पट्टियां बांध विरोध जताया
बच्चियों के अंतिम संस्कार के दिन मिनाब शहर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। शोक जताने के साथ ही नागरिकों ने काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। इस दौरान अनेक मस्जिदों में विशेष दुआओं का एहतराम किया गया, जबकि अनेक जगहों पर शांति मार्च भी निकाले गए।
स्कूल बंद सुरक्षा व्यवस्थ की कड़ी
सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, कि हमले की जद में आए स्कूल परिसर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। इजराइल और अमेरिका के इस संयुक्त हमले ने न सिर्फ ईरान बल्कि दुनियां के शांतिप्रिय अनेक देशों को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]